विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

भगवान वेंकटेश्वर को एक श्रद्धालु ने चढ़ाई बेशकीमती माला, कीमत जानकर चौंक जाएंगे...

करीब 28 किलोग्राम की माला में 1008 सोने के सिक्के लगे जिस पर भगवान वेंकटेश्वर के 1008 नाम

भगवान वेंकटेश्वर को एक श्रद्धालु ने चढ़ाई बेशकीमती माला, कीमत जानकर चौंक जाएंगे...
प्रतीकात्मक फोटो.
  • एम रामलिंगम राजू ने सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में चढ़ाई माला
  • सोने की माला की कीमत है करीब 8.36 करोड़ रुपये
  • विजयवाड़ा के एक श्रद्धालु ने वेंकटेश्वर को की अर्पित
तिरुपति: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक श्रद्धालु ने यहां पहाड़ी पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में करीब 8.36 करोड़ रुपये की ‘‘सहस्र नाम माला’’ (सोने की माला) भेंट की. श्रद्धालु ने यह माला नौ दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सवम के पहले दिन चढ़ाई.

मंदिर सूत्रों ने बताया कि यह माला करीब 28 किलोग्राम की है और इसमें 1008 सोने के सिक्के लगे हैं जिस पर भगवान वेंकटेश्वर के 1008 नाम हैं.

VIDEO : पीएम मोदी ने की पूजा

उन्होंने बताया कि उद्यमी एम रामलिंगम राजू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में पुजारियों और मंदिर के वरिष्ठ अधिकारियों को माला सौंपी. सूत्रों ने बताया कि नायडू ब्रह्मोत्सवम के मौके पर भगवान वेंकटेश्वर को राज्य सरकार की ओर से सिल्क के नये वस्त्र भेंट करने के बाद मंदिर आए थे.
(इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venkateshwar Balaji Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com