Travel Without Passport from India: अपनी जेब में रखा वोटर आईडी या आधार कार्ड उठाइए और सीधे हवाई जहाज की टिकट बुक कर लीजिए. हम आपको बता रहे हैं उन 4 एयरपोर्ट्स के बारे में, जहां आपकी 'देसी पहचान' ही काफी है. सबसे पहले बात करते हैं हमारे पड़ोसी देश नेपाल की. अगर आप बादलों के ऊपर तैरना चाहते हैं, तो काठमांडू का 'त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट' आपका इंतजार कर रहा है. यहां उतरते ही आपको पासपोर्ट नहीं, बल्कि बस अपना एक फोटो आईडी कार्ड दिखाना होगा. पशुपतिनाथ के दर्शन हों या हिमालय की ठंडी हवाएं, सब कुछ बिना किसी कागजी झमेले के मुमकिन है.

Photo Credit: pexels
नेपाल के इन हवाई अड्डों पर भी मौज (Nepal Airports with Easy Access for Indians)
- पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: अगर आपको पहाड़ों और झीलों से मोहब्बत है, तो सीधे यहां का प्लान बनाइए. अन्नपूर्णा रेंज का दीदार अब बिना पासपोर्ट के मुमकिन है.
- गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट (भैरहवा): लुम्बिनी की शांति और बुद्ध की धरती पर कदम रखने के लिए यह नया गेटवे भारतीयों के लिए खुला है. यहां भी वही नियम लागू हैं...बस अपनी आईडी साथ रखें.

Photo Credit: social media
खुशहाली का द्वार, भूटान का पारो एयरपोर्ट (Bhutan Paro Airport Entry Rules for Indians)
भूटान, जिसे दुनिया का सबसे खुशहाल देश कहा जाता है, वहां का 'पारो इंटरनेशनल एयरपोर्ट' भी भारतीयों का बाहें फैलाकर स्वागत करता है. भारत और भूटान के बीच एक पुरानी और खास संधि है, जिसकी वजह से आप वहां बिना पासपोर्ट के भी सैर कर सकते हैं. बस अपना वोटर आईडी कार्ड संभालकर रखिएगा और बच्चों के लिए उनका बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र) ले जाना मत भूलिएगा.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं