दुबई:
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को दुबई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद वहां दाखिल कराया गया था। जरदारी के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने यह जानकारी दी लेकिन साथ ही ये भी साफ कर दिया कि जरदारी फौरन पाकिस्तान नहीं लौटेंगे बल्कि हफ्तेभर दुबई में रहकर ही आराम करेंगे। राष्ट्रपति पद से इस्तीफे की अटकलों के बीच पिछले हफ्ते ही जरदारी को दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आसिफ अली जरदारी, अस्पताल, छुट्टी