इस्लामाबाद:
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को जब इलाज के लिए दुबई ले जाया गया, उससे पहले उन्हें हल्का मस्तिष्काघात हुआ था, जिसके चलते उनके मस्तिष्क में रक्तस्राव हुआ और उनके चेहरे को लकवा मार गया। शुक्रवार को जारी एक चिकित्सा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 'द न्यूज डेली' ने सूत्रों के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं, क्योंकि उन्हें हुआ मस्तिष्काघात और रक्तस्राव उनकी जान के लिए जोखिम नहीं बना। जरदारी के जबरदस्त आलोचक माने जाने वाले इस अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जरदारी को कुछ इलाज की जरूरत है, जिसमें स्पीच थेरेपी शामिल है। अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि जरदारी को आगे के इलाज के लिए विमान से लंदन ले जाया जा सकता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आसिफ अली जरदारी, ब्रेन हैमरेज, लकवा, पाकिस्तानी राष्ट्रपति