इस्लामाबाद:
पाकिस्तानी सेना के अधीनस्थ एक हृदय रोग संस्थान के बयान से इस बात के संकेत मिलते हैं कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के उपचार के लिए दुबई जाने की जानकारी सेना को पहले से मिल गई थी। यह बयान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बीते 23 नवंबर को एक बयान आर्म्ड फोर्सेज इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट डिजीज की ओर से जारी किय था। बयान में कहा गया है, यह संस्थान हृदय संबंधी बीमारियों का सबसे बेहतरीन उपचार की सुविधा मुहैया कराता है और ऐसे में किसी हृदय रोगी को विदेश जाने की जरूरत नहीं है। संस्थान के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ अली खान ने बयान में पेशावर एक बच्चे का जिक्र किया है, जिसने हृदय संबंधी बीमारी के उपचार के लिए विदेश जाने में मदद की आग्रह किया था। इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि सेना के लोगों को जरदारी के विदेश जानकारी पहले से थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जरदारी, यात्रा, योजना, सेना