नॉर्थ कोरिया (North Korea) ने अपने प्रतिद्वंदी दक्षिण कोरिया (South Korea) के साथ सभी तरह के सैन्य और राजनीतिक संबंधों को खत्म करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि नॉर्थ कोरिया ने दक्षिण कोरिया द्वारा सीमा पर पर्चे बांटने के बाद यह फैसला लिया है. बता दें कि 2018 के बाद से अंतर कोरियाई देशों के संबंधों में ठहराव देखने को मिला था. नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन (Kim Jong Un) और साउथ कोरिया के मून जे इन (Moon Je In) के बीच तीन शिखर वार्ता सम्मेलन भी हो चुके हैं.
रिपोर्ट के अनुसार पहले कदम के रूप में नॉर्थ कोरिया (North Korea), कोरियाई देशों की संपर्क लाइन को काटने जा रही है. यह दोनों देशों की संपर्क लाइन के बीच काम करती थी साथ ही राष्ट्रपतियों के लिए तैयार की गई हॉट लाइन को भी खत्म कर दिया जाएगा. नॉर्थ कोरिया का कहना है कि उनके लोग दक्षिण कोरिया के विश्वासघाती रवैये से नाराज हैं. रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ कोरिया का मानना है कि दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने गैर-जिम्मेदाराना रूप से किम जोंग उन की गरिमा को चोट पहुंचाई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि पिछले हफ्ते नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया को संबंध तोड़ने की धमकी भी दी थी. किम यो जोंग ने साउथ कोरिया को धमकी थी कि अगर वह अपने देश में नॉर्थ कोरिया के विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तो वह उनसे संबंध तोड़ लेंगे.
बता दें कि दक्षिण कोरिया के कुछ संगठन उत्तर कोरिया का पुरजोर विरोध करते हैं, कभी सीमा पार से पर्चे और चिट्ठियां फेंकी जाती हैं तो कई बार गुब्बारे उड़ाए जाते हैं. इन चिट्ठियों और गुब्बारों में किम जोंग उन के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के साथ उत्तर कोरिया के खिलाफ काफी कुछ लिखा रहता है. नॉर्थ कोरिया इस बाबत दक्षिण कोरिया से कई बार अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुका है.
Video: किम जोंग उन से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं