ओबामा प्रशासन ने कहा है कि एक और अमेरिकी पत्रकार का सिर कलम करने वाला वीडियो यदि सही है, तो देश अपने एक और पत्रकार की नृशंस हत्या से स्तब्ध है।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रवक्ता बर्नाडेटे मीहन ने कहा, हमने इस्लामी स्टेट ऑफ इराक एंड द लीवेंट द्वारा अमेरिकी नागरिक स्टीवन सॉटलॉफ की कथित हत्या करने वाला वीडियो देखा है। गुप्तचर समुदाय उसकी सत्यता जल्द पता लगाने पर काम कर रहा है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो के सोशल मीडिया वेबसाइटों पर जारी होने के बाद मीहन ने कहा, वीडिया यदि सही है, तो हम एक बेगुनाह अमेरिकी पत्रकार की नृशंस हत्या को लेकर स्तब्ध हैं और हम उसके परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं। हमें जब सूचना मिलेगी, हम उसे मुहैया कराएंगे। वीडियो यदि सही है, तो यह आईएसआईएस की ओर से अमेरिका के दूसरे पत्रकार की हत्या होगी।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने संवाददाताओं से कहा, यह कुछ ऐसा है जिस पर प्रशासन निश्चित तौर पर बहुत सावधानीपूर्वक नजर रखे हुए है, क्योंकि सॉटलॉफ को कुछ सप्ताह पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी। हमारी प्रार्थना सॉटलॉफ के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा, अमेरिका ने सॉटलॉफ को बचाने में काफी समय और संसाधन लगाये। मैं इस समय उस वीडियो या उन खबरों की सत्यता की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हूं।
इस बीच, न्यूजीलैंड से मिली खबर के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा कि इस्लामी स्टेट आतंकवादियों द्वारा दूसरे अमेरिकी पत्रकार का कथित रूप से सिर कलम करने को लेकर विश्व 'नाराज' है। उन्होंने कहा, आईएसआईएल द्वारा नागरिकों की नृशंस हत्या के बारे में इराक से आ रही खबरों को लेकर हम सभी नाराज हैं, जिसमें एक दूसरे पत्रकार का कथित तौर पर सिर कलम किया जाना भी शामिल है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं