विज्ञापन

चीन के सामने फेल होर्मुज पर ट्रंप की नाकेबंदी? गुजर गया वो शिप जिसपर अमेरिका ने लगा रखा है बैन

US blockade of Strait of Hormuz: डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम के अनुसार  7.30 बजे से ईरान पर समुद्री नाकाबंदी कर दी. अभी सभी देश यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके नियम क्या हैं.

चीन के सामने फेल होर्मुज पर ट्रंप की नाकेबंदी? गुजर गया वो शिप जिसपर अमेरिका ने लगा रखा है बैन
US Iran War: होर्मुज से गुजर रहा वो चीनी जहाज जिसपर अमेरिका ने लगा रखी है रोक
  • अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी कर दी है
  • चीन से जुड़ा रिच स्टार्री प्रतिबंधित तेल टैंकर होर्मुज से गुजर रहा हौ और अमेरिकी नाकाबंदी की परीक्षा ले रहा है
  • ट्रंप की नाकाबंदी का उद्देश्य ईरान की तेल निर्यात क्षमता को कम करना और उसके आर्थिक दबाव को बढ़ाना है

US blockade of Strait of Hormuz: ईरान के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑर्डर पर अमेरिकी सेना भी होर्मुज को घेरकर खड़ी हो गई है. तेल और गैस व्यापार के लिए दुनिया के इस सबसे अहम समुद्री रास्ते पर अमेरिका ने नाकेबंदी कर दी है. लेकिन इस बीच ट्रंप की इस नाकेबंदी चीन ने चुनौती दे दी है. अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित (बैन किया गया) एक तेल जहाज, जो चीन से जुड़ा है, वह होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गया है. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार एलएसईजी पर शिपिंग डेटा से पता चला है कि चीनी स्वामित्व वाला यह तेल और केमिकल टैंकर मंगलवार को होर्मुज से गुजरा. सोमवार की शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार) पर अमेरिकी नाकाबंदी शुरू होने के बाद पहली बार कोई जहाज होर्मुज से गुजरा है.

रिच स्टार्री नाम का यह जहाज एक मीडियम दूरी का टैंकर है. इसे पहले फुल स्टार कहा जाता था. इसे 2023 में अमेरिका ने ब्लैकलिस्ट किया था, क्योंकि यह ईरान को तेल-गैस के व्यापार से जुड़े प्रतिबंधों से बचने में मदद कर रहा था.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यह जहाज 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार फारस की खाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था. जब नाकाबंदी शुरू हुई, तब यह जहाज ईरान के केश्म द्वीप के पास इस संकरे समुद्री रास्ते में जा रहा था, लेकिन फिर वापस मुड़ गया. कुछ घंटों बाद इसने फिर से बाहर निकलना शुरू किया. इस दौरान इसने सिग्नल में बताया कि इसका मालिक और चालक दल चीनी है. यह तरीका जहाज सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की सेना ने होर्मुज को कैसे चक्रव्यूह में घेर दिया है? 

ईरान के बाद ट्रंप ने बढ़ाई चिंता

दुनिया भर के जहाज चलाने वाले नाविक और तेल का व्यापार करने वाले लोग चिंतित हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम के अनुसार  7.30 बजे से ईरान पर समुद्री नाकाबंदी कर दी. अभी सभी देश यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके नियम क्या हैं. मिडिल ईस्ट और एशिया के कई देशों और व्यापारियों ने कहा कि वे तब तक अपने कदम रोकेंगे, जब तक नाकाबंदी की पूरी जानकारी साफ नहीं हो जाती. ट्रंप की इस नाकाबंदी का मकसद ईरान की तेल बेचने की क्षमता को कम करना है.

एक और जहाज, एलपिस, भी उसी समय ओमान की खाड़ी की तरफ जा रहा था, जब नाकाबंदी शुरू हुई. जहाज ट्रैक करने वाली कंपनियों क्लेप्लर और वोर्टेक्सा के अनुसार, एलपिस पहले ईरान के एक बंदरगाह पर रुका था, फिर उसने होर्मुज से गुजरने की कोशिश की. नाकाबंदी शुरू होने के बाद से कोई भी ऐसा जहाज, जिसका ट्रांसपोंडर (सिग्नल) चालू हो, फारस की खाड़ी में जाता हुआ नहीं दिखा है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज बंद करके बैठे ट्रंप के खिलाफ पार्टनर ही बना रहा प्रेशर! सऊदी अरब को ईरान से क्या नया डर सता रहा?

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Blockade Of Strait Of Hormuz, US Iran War, Strait Of Hormuz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com