विज्ञापन

होर्मुज बंद करके बैठे ट्रंप के खिलाफ पार्टनर ही बना रहा प्रेशर! सऊदी अरब को ईरान से क्या नया डर सता रहा?

US blockade of Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के बंदरगाहों पर समुद्री नाकाबंदी लगा दी है. लेकिन अब सऊदी अरब अमेरिका पर होर्मुज की नाकाबंदी को खत्म करने और बातचीत की मेज पर लौटने के लिए दबाव डाल रहा है- रिपोर्ट

होर्मुज बंद करके बैठे ट्रंप के खिलाफ पार्टनर ही बना रहा प्रेशर! सऊदी अरब को ईरान से क्या नया डर सता रहा?
US blockade of Strait of Hormuz: अमेरिका की होर्मुज नाकेबंदी के खिलाफ क्यों है सऊदी अरब

US blockade of Strait of Hormuz: ईरान के साथ समझौते के लिए इस्लामाबाद में बातचीत असफल रहने के बाद अमेरिका ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी कर दी है. यह तेल और गैस व्यापार के लिए दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते में से एक माना जाता है. जंग की शुरुआत के बाद से ही ईरान ने अपने व्यापार को छोड़कर बाकी देशों के लिए होर्मुज को लगभग बंद कर दिया है. अब डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज की नाकेबंदी करके ईरान को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अब उन्हें पार्टनर देश सऊदी अरब से इस मुद्दे पर विरोध झेलना पड़ रहा है. 

द वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार अरब अधिकारियों ने कहा कि सऊदी अरब अमेरिका पर होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी को खत्म करने और बातचीत की मेज पर लौटने के लिए दबाव डाल रहा है. उसे डर है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के इसे बंद करने के कदम से ईरान तनाव बढ़ा सकता है और अन्य महत्वपूर्ण शिपिंग मार्गों को बाधित कर सकता है.

सऊदी को पता है कि अमेरिका की तरफ से नाकाबंदी का उद्देश्य ईरान की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाना है. लेकिन अधिकारियों ने कहा कि सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि ईरान सऊदी के शेष तेल निर्यात के लिए महत्वपूर्ण लाल सागर चोकपॉइंट बाब अल-मंडेब को बंद करके जवाबी कार्रवाई कर सकता है.

ट्रंप की चेतावनी

ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर कहा कि "ईरान की नेवी समुद्र की गर्त में जा चुकी है और पूरी तरह तबाह-बर्बाद हो चुकी है. हमने उसके 158 जहाज तबाह कर दिए। कुछ को छोड़ दिया जिन्हें वे फास्ट अटैक शिप कहते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि उससे हमें कोई खतरा नहीं है."

इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के पास भी आया तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा, उसी 'किल सिस्टम' का इस्तेमाल करके जो हम समुद्र में नावों पर 'ड्रग डीलरों' के खिलाफ करते हैं.

यह भी पढ़ें: पहले ईरान और अब अमेरिका... होर्मुज में नाकेबंदी की कहानी नई नहीं; 519 साल पहले इस देश ने वसूला था 'टोल'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com