विज्ञापन

'मुनीर बहुत अच्छे इंसान हैं': ट्रंप फिर पाक आर्मी चीफ पर फिदा, इस्लामाबाद में वार्ता का दूसरा दौर लगभग तय

US Iran War and 2nd Round of Ceasefire Talks: मेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस एक बार फिर अमेरिकी टीम की अगुवाई कर सकते हैं और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद ही इस बातचीत की संभावित जगह बनकर सामने आई है.

'मुनीर बहुत अच्छे इंसान हैं': ट्रंप फिर पाक आर्मी चीफ पर फिदा, इस्लामाबाद में वार्ता का दूसरा दौर लगभग तय
US Iran War and 2nd Round of Ceasefire Talks: इस्लामाबाद में हो सकती है अमेरिका ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता

US Iran War and 2nd Round of Ceasefire Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर के कसीदे पढ़े हैं. दरअसल अमेरिका इस बात पर विचार कर रहा है कि वह ईरान के साथ बातचीत का दूसरा दौर अगले दो दिन में करे. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस एक बार फिर अमेरिकी टीम की अगुवाई कर सकते हैं और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद ही इस बातचीत की संभावित जगह बनकर सामने आई है. यह जानकारी सीएनएन ने दी है. सूत्रों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जैरेड कुशनर, जो युद्ध शुरू होने से पहले से ही कूटनीतिक बातचीत संभाल रहे हैं, वे भी इस संभावित दूसरी बैठक में शामिल हो सकते हैं.

ट्रंप ने अपने तीन वरिष्ठ सलाहकारों को चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ता तलाशने की जिम्मेदारी दी है. वेंस, विटकॉफ और कुशनर हाल ही में हुई 21 घंटे लंबी बातचीत के बाद से ईरान के अधिकारियों और बीच के लोगों (मध्यस्थों) के संपर्क में हैं, ताकि किसी समझौते के करीब पहुंचा जा सके. हालांकि, दूसरी बैठक की पूरी योजना को लेकर अभी भी अधिकारी सोच-विचार कर रहे हैं और कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, “आगे की बातचीत पर चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है,” यह रिपोर्ट सीएनएन ने छापी है.

ट्रंप ने भी पाकिस्तान का ही नाम लिया, मुनीर की तारीफ की

यह सब उस समय हो रहा है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि बातचीत के अगले दौर के लिए माहौल बन रहा है. उन्होंने द न्यूयॉर्क पोस्ट को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा कि अगले दो दिनों में पाकिस्तान में “कुछ हो सकता है”. ट्रंप ने कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन “थोड़ी धीमी है.” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सात हफ्तों से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए सीधे बातचीत का दूसरा दौर संभवतः यूरोप में हो सकता है.

ट्रंप की ये बातें उस समय आईं जब इंटरनेट पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि बातचीत की जगह बदली जा रही है. हालांकि, थोड़ी देर बाद ट्रंप ने फिर से कॉल करके नई जानकारी दी. उन्होंने इस्लामाबाद के बारे में कहा, “आपको वहीं रहना चाहिए, क्योंकि अगले दो दिनों में कुछ हो सकता है, और हमारा झुकाव वहीं जाने की ओर ज्यादा है. यह ज्यादा संभव है, जानते हैं क्यों? क्योंकि फील्ड मार्शल बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.”

वह पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर की बात कर रहे थे. ट्रंप ने कहा, “वह शानदार हैं, इसलिए ज्यादा संभावना है कि हम वहीं जाएं. हम किसी ऐसे देश में क्यों जाएं जिसका इससे कोई लेना-देना नहीं है?” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है वह बहुत अच्छे इंसान हैं. वही फील्ड मार्शल. आपको पता है, उन्होंने भारत के साथ युद्ध खत्म कराया, 3 करोड़ लोगों को बचाया.” यहां ध्यान रहे कि भारत ने साफ किया है कि पाकिस्तान की अपील के बाद ही ऑपरेशन सिंदूर रोका गया था. 

ट्रंप ने यह भी साफ किया कि वह खुद प्रस्तावित दूसरी बातचीत में शामिल नहीं होंगे और उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिका की ओर से कौन प्रतिनिधित्व करेगा.

यह भी पढ़ें: ईरान में सीजफायर के बीच 2 'सिलेंडर बम' फटने से दहशत, क्या अमेरिका स्लीपर सेल का इस्तेमाल कर रहा?

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Iran Ceasefire, Donald Trump, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com