विज्ञापन

'बारात' का पता नहीं लेकिन इस्लामाबाद में मंडप तैयार! हेलीकॉप्टर मार रहे चक्कर, 5 स्टार होटल छावनी बना

US- Iran 2nd Round Talks in Pakistan Updates: इस्लामाबाद दूसरे दौर की वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार है - भले ही इस बात पर अनिश्चितता बनी हुई थी कि दोनों पक्ष बातचीत करेंगे या नहीं.

'बारात' का पता नहीं लेकिन इस्लामाबाद में मंडप तैयार! हेलीकॉप्टर मार रहे चक्कर, 5 स्टार होटल छावनी बना
US- Iran 2nd Round Talks in Pakistan Updates: इस्लामाबाद दूसरे दौर की वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार है
  • अमेरिका- ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता इस्लामाबाद में 21 अप्रैल को होनी तय है लेकर इसपर सस्पेंस बना हुआ है
  • इस्लामाबाद में 5 सितारा सेरेना होटल के आसपास सुरक्षा कड़ी, रेड जोन क्षेत्र को पूरी तरह बंद किया गया है
  • पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने दोनों पक्षों को वार्ता के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है

US- Iran 2nd Round Talks in Pakistan Updates: अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार, 21 अप्रैल को पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता होगी या नहीं, इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. कुछ भी क्लियर नहीं है. लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में तैयारी पूरी है. ऐसा लग रहा है कि इस्लामाबाद में ऐसा मंडप सजा हुआ है जिसमें बारात आएगी या नहीं, इसकी ही जानकारी नहीं है. पाकिस्तान उम्मीद पाले बैठा है कि यह बैठक होगी, वह आतंकवाद के धब्बों को शांतिदूत का इमेज से धुलने को लालायित दिख रहा है.

पाकिस्तान में कितनी तैयारी?

मंगलवार की सुबह, इस्लामाबाद दूसरे दौर की वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार है - भले ही इस बात पर अनिश्चितता बनी हुई थी कि दोनों पक्ष बातचीत करेंगे या नहीं. बीबीसी कि रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी अधिकारी इस बात को लेकर आशावादी बने हुए हैं कि वार्ता का दूसरा दौर होगा. हालांकि ईरानी मंत्रियों ने कहा कि अमेरिका उन्हें अपनी ताकत की धमकी देकर बातचीत के लिए मेज नहीं ला सकता है. दूसरी तरफ यह भी स्पष्ट नहीं रहा कि अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन से इस्लामाबाद के लिए कब निकलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV
इस्लामाबाद के पांच सितारा सेरेना होटल के आसपास सड़कें बंद कर दी गई हैं. यहीं पर 21 घंटे तक तनावपूर्ण पहले दौर की बातचीत हुई थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका. इस्लामाबाद में रेड जोन एरिया बनाया गया है और यहां जाने वाली सभी सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है. उपर हेलीकॉप्टर से निगरानी की जा रही है.
Latest and Breaking News on NDTV

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अमेरिकी और ईरानी दूतों से मुलाकात कर उन्हें इस्लामाबाद में हर तरह के सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिया है. ईरान के राजदूत डॉ. रेजा अमीरी मोघदाम के साथ अपनी बैठक में उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद वार्ता के दूसरे चरण की तैयारी पूरी हो चुकी है और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए अचूक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वहीं अमेरिकी राजदूत नताली बेकर के साथ एक अलग बैठक में उन्होंने कहा कि सभी खास मेहमानों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

एक सुरक्षा अधिकारी ने डॉन को बताया कि इस्लामाबाद में पंजाब से 20,000 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों का बल बुलाया गया है. रेंजर्स के साथ हर जगह सैनिकों को तैनात किया गया है. रेड जोन में महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और डिप्लोमैटिक एन्क्लेव शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद में आज बैठक होगी या नहीं? ट्रंप की धमकी और ईरान के 'नए पत्ते' ने बनाया सस्पेंस- 10 UPDATE

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Iran Talks In Islamabad, US Iran 2nd Round Of Talks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com