विज्ञापन
This Article is From May 17, 2016

अमेरिका चुनाव : बोलीं हिलेरी क्लिंटन- बिल क्लिंटन मेरे मंत्रिमंडल में नहीं होंगे

अमेरिका चुनाव : बोलीं हिलेरी क्लिंटन- बिल क्लिंटन मेरे मंत्रिमंडल में नहीं होंगे
हिलेरी क्लिंटन (फाइल फोटो)
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को कहा कि अगर वह जीतती हैं, तो उनके पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन उनके मंत्रिमंडल में नहीं होंगे।

समाचार एजेंसी ने समाचार चैनल 'एबीसी' के हवाले से बताया कि पडुका और केंटकी में जब हिलेरी से यह पूछा गया कि क्या उनके पति मंत्रिमंडल में शामिल होंगे तो उन्होंने 'नहीं' में सिर हिलाया।

एक दिन पहले हिलेरी ने कहा था- क्लिंटन को जिम्मेदारी देने को तैयार...
इससे एक दिन पहले रविवार को हिलेरी ने केंटकी के कोविंगटन में एक रैली में कहा था कि वह अर्थव्यवस्था में दोबारा जान फूंकने के लिए बिल क्लिंटन को जिम्मेदारी देने की तैयारी में हैं।

हिलेरी ने कहा था- वह जानते हैं कि यह कैसे करना है। विशेष रूप से कोयला उद्योग, अंदरूनी शहरों और देश के अन्य हिस्सों में, जो पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिए गए हैं। इससे पहले हिलेरी ने एक अन्य चुनाव अभियान में कहा था कि वह अपने पति बिल को रोजगारों के सृजन के लिए सेवानिवृत्ति से वापस काम में लाना चाहेंगी।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com