विज्ञापन

चीन में फ्राइड चिकेन खाते दिख रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन यात्रा को लेकर क्यों बन रहे AI मीम

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर लोगों ने ट्रंप को लेकर जमकर मजेदार पोस्ट किए. AI मीम बनाए गए. इनमें से एक में ट्रंप फ्राइड चिकन खाते नजर आए. तो अमेरिकी मीडिया और चीनी सुरक्षा अधिकारियों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई.

चीन में फ्राइड चिकेन खाते दिख रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन यात्रा को लेकर क्यों बन रहे AI मीम
AFP
  • चीनी सोशल मीडिया वीबो पर यूजर्स ने केएफसी को क्रेजी थर्सडे कैंपेन से जोड़ते हुए AI मीम बनाए.
  • एक AI मीम में ट्रंप, मस्क के साथ फ्राइड चिकन खाते नजर आए.
  • ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल की सीढ़ियों पर फोन से वीडियो बनाते मस्क की क्लिप वायरल हो गई.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बीजिंग में हो रही मुलाकात को जहां एक तरफ दुनिया गंभीर कूटनीति के रूप में देख रही है, वहीं चीनी सोशल मीडिया ने इस पूरे दौरे को मीम फेस्ट में बदल दिया.

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर लोगों ने ट्रंप को लेकर जमकर मजेदार पोस्ट किए. कई यूजर्स ने केएफसी को क्रेजी थर्सडे कैंपेन से जोड़ते हुए AI मीम बनाए, जिनमें ट्रंप फ्राइड चिकन खाते नजर आए.

टेंपल ऑफ हेवन विजिट से जुड़े एक हैशटैग को करोड़ों व्यूज मिले. कुछ यूजर्स ने बीजिंग की गर्मी का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि “ट्रंप अपने साथ गर्म मौसम भी ले आए.”

इस बीच अमेरिकी बिजनेस डेलिगेशन में शामिल एलॉन मस्क और जानसेन हुआंग भी सोशल मीडिया सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गए.

ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल की सीढ़ियों पर फोन से वीडियो बनाते मस्क की क्लिप वायरल हो गई. एक यूजर ने लिखा, “ऐसा नजारा अमेरिका में देखने को नहीं मिलता.”

दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “लगता है पहली बार दुनिया देख रहे हैं.”

मीडिया और सिक्योरिटी के बीच धक्का-मुक्की

इस बैठक के दौरान अमेरिकी मीडिया और चीनी सुरक्षा अधिकारियों के बीच कई बार तनाव भी देखने को मिला.

जब दोनों नेता 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' में बातचीत के लिए बैठे, तो कैमरा शॉट लेने की होड़ में पत्रकारों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान चीनी सुरक्षा कर्मी लगातार रिपोर्टरों को पीछे हटने को कहते रहे.

बाद में जब ट्रंप और शी जिनपिंग 'टेंपल ऑफ हेवन' पहुंचे, तो अमेरिकी प्रेस को करीब आधे घंटे तक अंदर जाने से रोक दिया गया. अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक- चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने शुरुआत में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट को हथियार के साथ अंदर आने की अनुमति नहीं दी. 

एक वीडियो में अमेरिकी अधिकारी चीनी स्टाफ से नाराज होकर कहता सुनाई दिया, “आप लोग बहुत खराब मेजबान साबित हुए हैं.”

ट्रंप के साथ यात्रा कर रहे कुछ अमेरिकी स्टाफ सदस्यों ने दावा किया कि उन्हें वहां से बाहर निकलने से रोका जा रहा था, कुछ कहासुनी हुई और वे तब तक बाहर नहीं निकल पाए जब तक कि उन्होंने जोर-जबरदस्ती करके अपना रास्ता नहीं बना लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump In China, Trump In China AI Meme, Trump Eating Fried Chicken In China, Why Are AI Memes Surfacing On Trump Visit, Trump-Jinping Special Moments
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com