पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'यह इमरान खान का नया पाकिस्तान है?' दरअसल, इमरान खान की पूर्व पत्नी का दावा है कि उनकी कार पर फायरिंग की गई और और उन्हें 'बंदूक की नोक' रोका गया. एक साथ कई ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्होंने गाड़ी बदल ली और कार में उनके सचिव और ड्राइवर थे.
रेहम खान ने ट्वीट किया, 'मेरे भतीजे की शादी से वापस आते समय एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मेरी कार पर फायरिंग की और उसे बंदूक की नोक रोके रखा !! मैंने गाड़ी बदल ली. मेरे पीएस और ड्राइवर कार में थे. यह इमरान खान का नया पाकिस्तान है? कायरों, ठगों और लालचियों के देश में स्वागत है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
I choose to live & die like the average Pakistani in Pakistan. Whether it was a cowardly targeted attack or just the state of lawlessness on the main highway of the twin cities…this so called government should be held accountable for it! For my homeland I can take a bullet! https://t.co/d3J5mj8xVc
— Reham Khan (@RehamKhan1) January 2, 2022
साथ ही उन्होंने लिखा है, '"मैंने पाकिस्तान में आम पाकिस्तानी की तरह जीना और मरना चुना है. चाहे वह एक कायरतापूर्ण लक्षित हमला हो या हाइवे पर अराजकता की स्थिति हो. इस तथाकथित सरकार को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए! मेरी मातृभूमि के लिए मैं एक गोली भी खा सकती हूं.'
रेहम खान ने आगे कहा कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के शम्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की पूर्व पत्नी को अक्सर उनकी आलोचना करते हुए देखा जाता है और उनके सरकार चलाने के तरीकों को निशाना बनाती रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं