विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2011

थाईलैंड में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 754 हुई

बैंकाक: थाईलैंड में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 754 हो गई है। साथ ही बाढ़ के पानी के स्तर में कोई कमी नहीं आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बैंकाक और दूसरे प्रांतों में आई इस बाढ़ में तीन लोग अब भी लापता हैं। अयूथया, लोपबूरी, नखोन पटहोम, पटहूम थानी, नोंथाबूरी और बैंकॉक के प्रांतों में अब भी बाढ़ के पानी के स्तर में कोई कमी नहीं आई है। इस बाढ़ से करीब 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
थाईलैंड, बाढ़, Thailand, Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com