विज्ञापन
This Article is From May 13, 2019

ग्वादर होटल हमले में पांच लोगों की मौत, तीन आतंकी मारे गए

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को कहा का सुरक्षा बलों ने पूरी इमारत को पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया है साथ ही हमलावरों द्वारा छोड़े गए विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया है.

ग्वादर होटल हमले में पांच लोगों की मौत, तीन आतंकी मारे गए
प्रतीकात्मक चित्र
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदरगाह शहर ग्वादर स्थित एक पांच सितारा होटल पर शनिवार को तीन सशस्त्र आतंकवादियों के हमले में कम से आठ लोग मारे गए, जिनमें चार नागरिक और एक नौसैनिक शामिल हैं. पाकिस्तानी सेना ने रविवार को कहा का सुरक्षा बलों ने पूरी इमारत को पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया है साथ ही हमलावरों द्वारा छोड़े गए विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया है. प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के तीन आतंकवादी शनिवार को पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में घुस गए थे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी.

पांच साल में पहली बार दिखाई दिया आईएस सरगना बगदादी 

तीनों आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घातक हमले की रविवार को निंदा की. उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी हमला देश की आर्थिक परियोजनाओं एवं समृद्धि को “नाकाम” करने की कोशिश थी. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा कि सुरक्षा बलों ने सफाई अभियान पूरा कर लिया है. इसमें पांच लोग मारे गए और तीन आतंकवादी ढेर हो गए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Five Killed In Terrorist Attack, Terrorist Attack In Pakistani Hotel, Terrorist Attack In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com