विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

काबुल में विवाह स्थल बना 'मातम' स्थल, आत्मघाती हमले में 7 लोग मरे

काबुल में विवाह आयोजन स्थल के बाहर आत्मघाती हमला, कई हताहत : अधिकारी

Also Read in
काबुल में विवाह स्थल बना 'मातम' स्थल, आत्मघाती हमले में 7 लोग मरे
फाइल फोटो
काबुल: काबुल में एक विवाह स्थल पल भर में ही मातम स्थल में बदल गया. दरअसल, हुआ कुछ यूं कि विवाह स्थल के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने अपने आप को उड़ा लिया. इस आत्मघाती हमले में करीब 7 लोगों की मौत हो गई है. 

हमले के समय आयोजन स्थल में एक समारोह चल रहा था. काबुल के पुलिस प्रवक्ता अब्दुल बशीर मुजाहिद ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि हमलावर ने इमारत के अंदर घुसने की कोशिश की थी, मगर सुरक्षा जांच चौकी पर ही उसे रोक लिया गया, जहां उसने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया.

यह भी पढ़ें - काबुल : टीवी स्टेशन पर आईएस के हमले में 4 की मौत, 20 घायल

मुजाहिद ने कहा कि हताहत हुए लोगों में हमारे कई पुलिसकर्मी शामिल हैं.

VIDEO: काबुल में भारतीय दूतावास के पास जोरदार धमाका, 50 की मौत (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabul, Suicide Attack, Kabul Attack, Wedding Venue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com