विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2011

श्रीलंकाई नौसेना ने 18 भारतीय मछुआरे बचाए

श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र में फंसे 18 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया है। इन मछुआरों की नौकाएं समुद्र में फंस गई थीं।
कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र में फंसे 18 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया है। इन मछुआरों की नौकाएं समुद्र में फंस गई थीं। नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वार्नाकुलासूर्या ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि नौसेना ने डेल्फ्ट द्वीप में 12 मछुआरों व एनालेटिव द्वीप में छह मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया है। उन्हें भोजन व दवाएं देने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है। वार्नाकुलासूर्या ने कहा कि यह घटना बताती है कि श्रीलंकाई नौसेना भारतीय मछुआरों की सुरक्षा करती है जबकि भारतीय मीडिया की ओर से उस पर हमेशा भारतीय मछुआरों के साथ हिंसा करने के आरोप लगाए जाते हैं। रपट में कहा गया है कि आगामी 13-14 जनवरी को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के प्रतिनिधि, तटरक्षक बल के अधिकारी और नौसेना प्रतिनिधि श्रीलंका में मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में साझा पानी (साझा समुद्र क्षेत्र) में मछली पकड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मछुआरे, भारतीय, श्रीलंका, बचाए
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com