विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2019

Sri Lanka Blast: श्रीलंका ब्लास्ट में नहीं मरे 359 लोग, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा संख्या में हुई गड़बड़ी

कम से कम 485 घायल लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसी बीच, विदेश मंत्रालय ने बताया कि 11 भारतीय लोगों समेत 40 विदेशी नागरिकों की मौत इस हमले में हुई.

Sri Lanka Blast: श्रीलंका ब्लास्ट में नहीं मरे 359 लोग, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा संख्या में हुई गड़बड़ी
श्रीलंका ने ईस्टर विस्फोट में मृतकों की संख्या में किया संशोधन, 253 की मौत
कोलंबो:

श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में मृतकों की संख्या में बृहस्पतिवार (25 अप्रैल) को संशोधन किया. अब यह संख्या करीब 253 बताई गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. 

प्रशासन ने इससे पहले बताया था कि नौ आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 359 लोगों की मौतें हुई और 500 से अधिक घायल हो गए.

श्रीलंका ने जारी की संदिग्ध हमलावरों की तस्वीर, जिनकी वजह से गई 250 से ज्यादा लोगों की जान

ऐसा संदेह किया जा रहा है कि इस हमले में स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का हाथ है.

हालांकि, अब स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉक्टर अनिल जयसिंघे ने बताया कि पहले वाली संख्या गिनती में गलती होने की वजह से बताई गई थी. उन्होंने कहा कि इस हमले में मृतकों की संख्या लगभग 253 होगी, न कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार 359 है.

Sri Lanka Blasts: आत्मघाती हमलों के पीछे था बेहद अमीर परिवार, मारे गए थे 350 से ज्यादा लोग

जयसिंघे ने बताया कि कम से कम 485 घायल लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसी बीच, विदेश मंत्रालय ने बताया कि 11 भारतीय लोगों समेत 40 विदेशी नागरिकों की मौत इस हमले में हुई.

VIDEO: संदिग्ध हमलावर का वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka Blast, Sri Lanka Blast 2019, Sri Lanka Blast Video, Sri Lanka Blast On Easter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com