प्रतीकात्मक तस्वीर
मजारे शरीफ:
उत्तरी अफगानिस्तान में एक सैन्य अड्डे पर शनिवार को एक अफगान सैनिक द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम सात अमेरिकी सैनिक घायल हो गए. मजारे शरीफ के पास स्थित शिविर पर होने वाला यह हमला उन घटनाओं में नवीनतम है जिसमें अफगान सैनिकों ने अपने हथियारों का मुंह उन अंतरराष्ट्रीय बलों की ओर ही कर दिया है जिन्होंने उन्हें प्रशिक्षण दिया है. यह घटना तब हुई है जब अमेरिका द्वारा यहां और सैनिक भेजने की उम्मीद है.
इसके साथ ही तालिबान ने पश्चिमी देश समथर्ति सरकार के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद रदमनीश ने कहा, 'प्रारंभिक सूचना से पता चलता है कि सैन्य अड्डे आये सात अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं.' प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर को मार गिराया गया है. अमेरिका नीत नाटो बलों ने इसकी पुष्टि की कि शाहीन सैन्य अड्डे पर हुई 'एक घटना' में सैनिक घायल हुए हैं. नाटो ने घायल सैनिकों की संख्या नहीं बतायी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
US Troops In Afghanistan, Afghanistan Taliban, American Soldiers Wounded, U.S. Military, Mazar-i-Sharif, Afghan Soldier