- पाकिस्तान को सऊदी अरब ने अतिरिक्त 3 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है, अलगे हफ्ते मिलेगा लोन
- पाकिस्तान को इस महीने संयुक्त अरब अमीरात को 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाना है जिससे रिजर्व पर दबाव था
- पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ आज सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रवाना होंगे
आर्थिक संकट से जूझते पाकिस्तान को सऊदी अरब से एक बड़ी मदद मिल गई है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने घोषणा की कि सऊदी अरब पाकिस्तान को अतिरिक्त 3 बिलियन डॉलर देगा. भारतीय करेंसी में यह रकम 28 हजार करोड़ के आसपास बैठती है. यह मदद पाकिस्तान की सरकार के लिए संजीवनी का काम कर सकती है क्योंकि UAE ने उससे अपने 3.5 बिलियन डॉलर मांग लिए हैं. साथ ही यह भी खबर है कि पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ आज यानी बुधवार, 15 अप्रैल को सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा के लिए भी रवाना होंगे.
पाकिस्तान को सऊदी से मिली मदद
वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का वादा किया है. यह लोन अगले सप्ताह मिलने उम्मीद है. साथ ही सऊदी ने अपनी मौजूदा 5 अरब डॉलर की जमा राशि को लंबी अवधि के लिए बढ़ा दिया है. यानी वर्ल्ड बैंक- IMF स्प्रिंग मीटिंग्स 2026 के मौके पर वाशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए, औरंगजेब ने कहा कि सऊदी की यह मदद पाकिस्तान के लिए बहुत अहम मौके पर आई है क्योंकि उसे बहुत से लोन चुकाने हैं. यह पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने और बाहरी खाते को मजबूत करने में मदद करेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सऊदी जा रहे शहबाज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज आज शरीफ सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर निकलेंगे. पाक पीएम के ऑफिस ने अपने बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी सऊदी जा रहा है. इससे पहले 11 अप्रैल को सऊदी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच हुए संयुक्त रक्षा सहयोग समझौते के तहत सऊदी अरब में अपने सैनिकों के साथ-साथ लड़ाकू विमान भेजे हैं.
पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान और सऊदी ने एक "रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते" पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें वादा किया गया था कि किसी भी देश पर किसी भी हमले को दोनों के खिलाफ आक्रामण माना जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं