विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2015

नींद में हुई कमी तो किडनी हो सकती है खराब

Also Read in
नींद में हुई कमी तो किडनी हो सकती है खराब
प्रतीकात्मक फोटो
न्यूयार्क: अगर आप रोजाना जरूरत से कम नींद लेते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि एक नए शोध के मुताबिक इसका किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। शरीर में अधिकांश प्रक्रियाएं नेचुरल डेली रिद्म (सरकाडियन क्लॉक या शरीर की प्राकृतिक घड़ी) के आधार पर होती हैं, जो हमारी नींद से नियंत्रित होती हैं। अध्ययन के दौरान पाया गया कि जब सोने के इस प्राकृतिक चक्र में बाधा आती है, तो किडनी बुरी तरह प्रभावित होती है।

11 वर्षों में 4238 लोगों पर किया गया अध्ययन
ब्रिघम एंड वूमेन्स हॉस्पिटल के प्रमुख शोधकर्ता सियारन जोसेफ मैक्कुलम ने 11 वर्षों की अवधि के दौरान कम से कम दो अवसरों पर 4,238 प्रतिभागियों की सूचनाओं का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि कम नींद लेने से किडनी की क्षमता बुरी तरह प्रभावित होती है। उदाहरण स्वरूप, प्रतिदिन पांच घंटे की नींद लेने वाली महिला की किडनी की कार्यक्षमता प्रतिदिन आठ घंटे की नींद लेने वाली महिला की किडनी की कार्यक्षमता से अधिक घटेगी।

मैक्कुलम ने कहा, "यह पहला प्रत्याशित अध्ययन है, जिसमें यह बात सामने आती है कि जरूरत से कम नींद लेने पर किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।" इस अध्ययन का निष्कर्ष सैन डिएगो में आगामी तीन से आठ नवंबर को होने वाले एएसएन किडनी वीक 2015 के दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नींद, किडनी, अध्ययन, शोध, ब्रिघम एंड वूमेन्स हॉस्पिटल, Sleeping, Kidney, Research
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com