विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

ईरान ने अमेरिकी बमबारी के बाद इजरायल पर अपनी सबसे बड़ी मिसाइल से हमला किया

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि एक हमले में उसका पहली मंजिल का घर नष्ट हो गया, मगर उसे कोई चोट नहीं आई, क्योंकि वह अपनी मां के घर गया हुआ था.

ईरान ने अमेरिकी बमबारी के बाद इजरायल पर अपनी सबसे बड़ी मिसाइल से हमला किया

ईरान ने इजरायल पर अपने हमलों में सबसे भारी पेलोड ले जाने में सक्षम अपनी सबसे बड़ी मिसाइल का इस्तेमाल किया है. अमेरिकी बमवर्षक विमानों के ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला करने के कुछ घंटों बाद ईरानी स्टेट टीवी ने खोर्रमशहर-4 मिसाइल की फ़ाइल फुटेज दिखाई, जिसमें दावा किया गया कि इसका इस्तेमाल आज इजरायल पर हुए हमले में किया गया था.

ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई के बाद कम से कम 40 मिसाइलें लॉन्च कीं, जिनमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार खोर्रमशहर-4 भी शामिल है. इस मिसाइल को 2,000 किलोमीटर रेंज वाला और 1,500 किलोग्राम के वारहेड ले जाने में सक्षम बताई जाती है. ईरान का कहना है कि ये मिसाइल कई वारहेड ले जा सकती है.

इजरायल में 11 घायल

रिपोर्ट्स के अनुसार मिसाइल का नाम ईरान के खुर्रमशहर शहर के नाम पर रखा गया है, जिसने 1980 के दशक में इराक-ईरान युद्ध के दौरान भारी लड़ाई देखी थी. इसे खीबर के नाम से भी जाना जाता है, जिसका नाम भी सऊदी अरब में स्थित यहूदी किले के नाम पर रखा गया है, जिस पर 7वीं शताब्दी में कब्ज़ा किया गया था. इजरायल के बचावकर्मियों का कहना है कि ईरान के आज सुबह मिसाइल हमलों में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं.

उत्तरी तेल अवीव में एक नागरिक क्षेत्र भी प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां ईरानी हमलों की गवाही साफ दिख रही है. एक शॉपिंग सेंटर, एक बैंक और एक सैलून उन जगहों में से थे, जहां ईरान ने हमले किए. युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग कर रहे एक NDTV पत्रकार ने बताया कि दुकानों को नुकसान पहुंचा है, दरवाज़े टूटे हुए हैं और सड़कों पर कांच के टुकड़े देखे गए.

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि एक हमले में उसका पहली मंजिल का घर नष्ट हो गया, मगर उसे कोई चोट नहीं आई, क्योंकि वह अपनी मां के घर गया हुआ था. सुरक्षा एजेंसियों को स्थिति को संभालते हुए देखा गया, कुछ सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है और सड़कों को साफ करने के लिए अर्थमूवर तैनात किए गए हैं.

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Israel, Iran Attacks Israel, Iran Missile Attack, Iran Israel War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com