विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2011

इंडोनेशिया के सुलवेसी द्वीप पर भूकंप का झटका

सुलवेसी द्वीप पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 आंकी गई। भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
जकार्ता: इंडोनेशिया के सुलवेसी द्वीप पर आज भूकंप का झटका आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 आंकी गई। भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भू-गर्भ सर्वेक्षण विभाग ने कहा है कि यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर पालू से 57 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में आया। इंडोनेशिया के मौसम और भू-भौतिकी एजेंसी के तकनीकी प्रमुख सुहारजोनो ने कहा, एक झटका आया है, लेकिन पालू में कोई बड़ा खतरा नहीं है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडोनेशिया, भूकंप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com