भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में गुरुद्वारा खालसा दीवान का दौरा किया और प्रार्थना की. वे 49वें 'एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस' (आसियान) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस पहुंचे हैं. नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने इस दौरे के बारे में जानकारी दी और सिखों के इस धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलने के लिए आभार व्यक्त किया.
Feeling very blessed to be at the Gurudwara Khalsa Diwan in Manila. ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਦੀਵਾਨ, ਮਨੀਲਾ ਵਿਖੇ ਆ ਕੇ ਬਹੁਤ ਵਡਭਾਗਾ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹਾਂ। https://t.co/JNuNFMq6Ja
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने और क्षेत्रीय नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत करने के लिए फिलीपींस पहुंचे हैं. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस कार्यक्रम में कई सम्मानित शख्सियात शामिल हुईं, जिनमें सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो भी मौजूद थे.
1901 में स्थापित और 1903 में विधिवत रूप से गठित इस संस्थान को 1924 में 'खालसा दीवान' के रूप में रजिस्टर किया गया था. खालसा दीवान गुरुद्वारा फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है. यह अपने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और परोपकारी कार्यों के जरिए मनीला में सिख समुदाय और अन्य लोगों की सेवा कर रहा है. यह गुरुद्वारा भारतीय-सिख समुदाय और फिलीपींस के समाज के बीच एक अहम कड़ी के रूप में भी काम करता है.
यह भी पढ़ें | Live: पीएम मोदी आज क्वाड बैठक में होंगे शामिल, मनीला के 100 साल पुराने गुरुद्वारे में दर्शन के लिए पहुंचे
यह भी पढ़ें | फिलीपींस के राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित रात्रिभोज के दौरान खास अंदाज में दिखे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं