विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2011

फिलीपींस बाढ़ : मृतकों की संख्या 650 पहुंची

फिलीपींस में भीषण समुद्री तूफान के बाद आई बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 650 हो गई है जबकि कम से कम 800 लोग लापता हैं।
लिगान (फिलीपींस): फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में भीषण समुद्री तूफान के बाद आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 650 हो गई है जबकि कम से कम 800 लोग लापता हैं और कई गांवों तक बचाव दल नहीं पहुंच सका है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सबसे अधिक नुकसान कागायन डी ओरो शहर में हुआ है, जहां कम से कम 239 लोग मारे गए हैं। पास के लिगान कस्बे में 195 लोग मारे गए हैं। उष्णकटिबंधीय तूफान वाशी ने अब दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। इसके बाद मौसम साफ होने पर बचाव कार्य में तेजी आएगी। मारे गए अधिकांश लोग शुक्रवार की रात सो रहे थे, जब मिंदानाओ क्षेत्र में तूफान के बाद 12 घंटे तक बारिश के बाद पहाड़ियों से बाढ़ आ गई। इस क्षेत्र में तूफान कम ही आता है, जबकि अन्यत्र द्वीपसमूह में अक्सर लोगों को उसका सामना करना पड़ता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फिलीपींस, बाढ़, प्राकृतिक आपदा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com