विज्ञापन

हंगरी के नए प्रधानमंत्री बने पीटर माग्यार, संसद में शपथ ली

संसद ने उद्घाटन सत्र में टिस्जा पार्टी की उपाध्यक्ष एग्नेस फ़ॉर्स्टहॉफ़र को नेशनल असेंबली का स्पीकर भी चुना. उन्हें 193 वोट मिले, जबकि दो सांसदों ने विरोध में मतदान किया. संसद ने छह उपाध्यक्षों का भी चुनाव किया.

हंगरी के नए प्रधानमंत्री बने पीटर माग्यार, संसद में शपथ ली
माग्यार ने पाज़मानी पीटर कैथोलिक विश्वविद्यालय से कानून और मानविकी की पढ़ाई की है.
  • पीटर मैग्यार ने हंगरी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और नई संसद के उद्घाटन सत्र में बहुमत हासिल किया
  • उन्होंने देश में केवल सरकार नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था बदलने का जनादेश मिलने का संकल्प व्यक्त किया
  • टिस्जा पार्टी ने संसदीय चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन को हराकर 141 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया

पीटर मैग्यार ने शनिवार को हंगरी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. नई संसद के उद्घाटन सत्र में हुए मतदान में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने देश में “व्यवस्था बदलने” का संकल्प लिया. 199 सदस्यीय संसद में 195 सांसदों ने मतदान किया, जिनमें से 140 ने उनके पक्ष में, 54 ने विरोध में और एक सदस्य ने मतदान से दूरी बनाई. माग्यार ने बहुमत हासिल कर प्रधानमंत्री पद के लिए आवश्यक समर्थन प्राप्त किया और उनके चार वर्षीय कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई.

अपने शपथ ग्रहण भाषण में माग्यार ने कहा कि नई सरकार को केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि “पूरी व्यवस्था बदलने” का जनादेश मिला है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश पर “शासन” नहीं करेगी, बल्कि लोगों की सेवा करेगी. उन्होंने राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक सुधार और मेल-मिलाप पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि नई टिस्जा सरकार सभी हंगेरियनों की सरकार होगी और हर नागरिक को समान सम्मान दिया जाएगा.

मार्च 1981 में जन्मे माग्यार ने पाज़मानी पीटर कैथोलिक विश्वविद्यालय से कानून और मानविकी की पढ़ाई की. उन्होंने प्रशिक्षु न्यायाधीश और वकील के रूप में काम किया. बाद में विदेश मंत्रालय और अन्य सरकारी संस्थानों में भी विभिन्न पदों पर रहे. वर्ष 2024 में उन्हें तिस्ज़ा पार्टी का नेता और यूरोपीय संसद का सदस्य चुना गया था.

प्रधानमंत्री पद की शपथ के बाद बुडापेस्ट स्थित कोसुथ स्क्वायर में टिस्जा पार्टी समर्थकों ने जश्न मनाया, जहां माग्यार ने समर्थकों को संबोधित भी किया.

12 अप्रैल को हुए संसदीय चुनाव में माग्यार के नेतृत्व वाली टिस्जा पार्टी ने विक्टर ओर्बन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ फिदेस-केडीएनपी गठबंधन को हराया था. पार्टी ने 199 में से 141 सीटें जीतकर संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया.

संसद ने उद्घाटन सत्र में टिस्जा पार्टी की उपाध्यक्ष एग्नेस फ़ॉर्स्टहॉफ़र को नेशनल असेंबली का स्पीकर भी चुना. उन्हें 193 वोट मिले, जबकि दो सांसदों ने विरोध में मतदान किया. संसद ने छह उपाध्यक्षों का भी चुनाव किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hungary, Hungary New Pm, Hungary New Prime Minister, Peter Magyar, Peter Magyar Hungary New Pm
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com