विज्ञापन

शपथ ग्रहण के दौरान डांस करने लगा ये नेता, साथ-साथ पूरी कैबिनेट ने किया डांस; लोग बोले- ये तो 'डांसिंग मिनिस्टर' है

आमतौर पर शपथ ग्रहण समारोहों में नेता गंभीर और नपे-तुले अंदाज में नजर आते हैं, लेकिन जोल्ट हेगेडेस ने प्रधानमंत्री के शपथ लेने के तुरंत बाद, हेगेडेस संसद की भव्य सीढ़ियों पर पहुंचे और संगीत की धुन पर थिरकना शुरू कर दिया.

शपथ ग्रहण के दौरान डांस करने लगा ये नेता, साथ-साथ पूरी कैबिनेट ने किया डांस; लोग बोले- ये तो  'डांसिंग मिनिस्टर' है

हंगरी की राजनीति से इन दिनों ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो गंभीर राजनीति के पुराने ढर्रे को तोड़ रही हैं. नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पीटर मग्यार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद संसद भवन के सामने आयोजित जनसभा में जो नजारा दिखा उससे साबित होता है कि पॉलिटिक्स में भी अब नए-नए रंग दिख रहे हैं. हंगरी के मशहूर नेता और संभावित स्वास्थ्य मंत्री जोल्ट हेगेडेस ने हजारों की भीड़ के सामने ऐसा डांस किया कि रातोंरात वायरल हो गए. लोगों ने कहा कि राजनीति में ऐसा भी होता है क्या.

संसद के सामने कोसुथ स्क्वायर पर जुटे हजारों समर्थकों के बीच हेगेडेस का यह बेबाक अंदाज हंगरी में आए राजनीतिक बदलाव का सबसे बड़ा प्रतीक बन गया है. इससे पहले 12 अप्रैल की रात बैथ्यानी स्क्वायर पर जीत के जश्न के दौरान उनके डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, जिसके बाद उन्हें 'डांसिंग पॉलिटिशियन' का खिताब मिला. अब शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने इसी ऊर्जा को फिर से मंच पर बिखेरा है.

संसद की सीढ़ियों पर टूटा प्रोटोकॉल

आमतौर पर शपथ ग्रहण समारोहों में नेता गंभीर और नपे-तुले अंदाज में नजर आते हैं, लेकिन जोल्ट हेगेडेस ने इस पारंपरिक गंभीरता को किनारे रख दिया. प्रधानमंत्री के शपथ लेने के तुरंत बाद, हेगेडेस संसद की भव्य सीढ़ियों पर पहुंचे और संगीत की धुन पर थिरकना शुरू कर दिया. उनके इस प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद लोग झूम उठे. हेगेडेस को नई सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

हंगरी के झंडों के साथ जुटे हजारों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने पसंदीदा नेता का उत्साहवर्धन किया. डैन्यूब नदी के तट पर गूंजता संगीत और देश के भावी मंत्रियों का यह बिंदास अंदाज अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है. हेगेडेस की जनता के साथ इस सहज बातचीत और हाई-एनर्जी ने यह संदेश दिया है कि नई सरकार जनता के बीच से और उन्हीं के जैसी है.

पूरे कैबिनेट ने दिया साथ

खास बात यह रही कि इस डांस फ्लोर पर हेगेडेस अकेले नहीं थे. प्रधानमंत्री पीटर मग्यार की टीम के प्रमुख सदस्य और कैबिनेट के संभावित मंत्रियों ने भी मंच पर उनका साथ दिया.

सूट-बूट में सजे ये भविष्य के मंत्री हेगेडेस की लय में लय मिलाते दिखे और जनता के उत्साह में भागीदार बने. प्रधानमंत्री मग्यार खुद भी इस पल का आनंद लेते नजर आए और उन्होंने तालियां बजाकर अपनी टीम का हौसला बढ़ाया.

यह भी पढ़ें: वैक्सीन से प्राइवेट पार्ट सिकुड़ने की अफवाह, बौखलाई भीड़ ने हेल्थ वर्कर्स को उतारा मौत के घाट; 17 लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hungary, Dance, Health Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com