विज्ञापन

हंगरी में पुतिन और ट्रंप के 'पोस्टर बॉय' विक्टर ओर्बन चुनाव हारे, कैसे अमेरिका और रूस के लिए एक साथ झटका?

ओर्बन की हार का सबसे बड़ा कारण हंगरी की आंतरिक स्थिति रही. सालों तक सत्ता में रहने के बाद उनकी पार्टी 'फिडेस' (Fidesz) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे. रिपोर्टों के मुताबिक, हंगरी यूरोप का सबसे भ्रष्ट देश बन चुका था.

हंगरी में पुतिन और ट्रंप के 'पोस्टर बॉय' विक्टर ओर्बन चुनाव हारे, कैसे अमेरिका और रूस के लिए एक साथ झटका?

Hungary Elections 2026: हंगरी की राजनीति में नया ऑर्डर सेट हो चुका है. बुडापेस्ट से लेकर वॉशिंगटन और मॉस्को तक इसकी चर्चाएं हैं. पिछले 16 साल से हंगरी की सत्ता पर काबिज और दक्षिणपंथी राजनीति के वैश्विक चेहरा माने जाने वाले विक्टर ओर्बन को चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इस हार से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों को कूटनीतिक झटका लगा है.

हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है. मैग्यार की यह जीत 'दो-तिहाई बहुमत' के साथ आई है.  यह चुनाव केवल हंगरी की घरेलू राजनीति का नहीं, बल्कि इस बात का फैसला था कि हंगरी पश्चिम (यूरोप-अमेरिका) की ओर झुकेगा या रूस की की साये में रहेगा.

विक्टर ओर्बन (फाइल फोटो)

विक्टर ओर्बन (फाइल फोटो)

 पुतिन के लिए क्यों है यह बड़ा नुकसान?

व्लादिमीर पुतिन के लिए विक्टर ओर्बन यूरोपीय संघ (EU) के भीतर सबसे भरोसेमंद 'मोहरे' की तरह थे. जब भी यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर प्रतिबंध लगाने या यूक्रेन को सैन्य सहायता देने की बात आती थी, ओर्बन अक्सर वीटो का इस्तेमाल कर यूरोपीय देशों की राह में रोड़ा अटका देते थे.  द कन्वर्सेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक लीक हुई कॉल में ओर्बन ने खुद की तुलना एक ऐसे 'चूहे' से की थी जो पिंजरे में बंद 'रूसी शेर' (पुतिन) को आजाद कराने में मदद कर रहा है.

अब ओर्बन की विदाई के बाद रूस ने यूरोप में अपना सबसे मजबूत 'वकील' खो दिया है.  पीटर मैग्यार की जीत 'प्रो-यूरोपियन' रुख की जीत मानी जा रही है. इसका सीधा मतलब यह है कि अब हंगरी न केवल यूक्रेन की मदद के लिए तैयार होगा, बल्कि यूरोपीय संघ के भीतर रूस विरोधी फैसलों में बाधा डालना भी बंद कर देगा.

 डोनाल्ड ट्रंप को कैसे मिला झटका?

सिर्फ रूस ही नहीं, अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी यह हार व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से परेशान करने वाली है. ट्रंप ओर्बन को अपना आदर्श मानते रहे हैं और उन्होंने अक्सर ओर्बन की नीतियों की तारीफ की है. चुनाव से ठीक पहले ट्रंप प्रशासन के करीबी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ओर्बन का समर्थन करने के लिए बुडापेस्ट का दौरा भी किया था. ट्रंप ने तो यहां तक वादा किया था कि वे अपनी पूरी आर्थिक शक्ति के साथ ओर्बन की मदद करेंगे.

पीटर मैग्यार (फाइल फोटो)

पीटर मैग्यार (फाइल फोटो)

ट्रंप के लिए ओर्बन की हार का मतलब है कि यूरोप में 'दक्षिणपंथी लोकलुभावनवाद' की लहर पर ब्रेक लग गया है. हंगरी पिछले कुछ सालों में ट्रंप समर्थकों और 'कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस' (CPAC) जैसे संगठनों का मुख्य केंद्र बन गया था. 

ओर्बन की हार का सबसे बड़ा कारण हंगरी की आंतरिक स्थिति रही. सालों तक सत्ता में रहने के बाद उनकी पार्टी 'फिडेस' (Fidesz) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे. रिपोर्टों के मुताबिक, हंगरी यूरोप का सबसे भ्रष्ट देश बन चुका था. जहां एक तरफ देश की आम जनता महंगाई और आर्थिक मंदी से जूझ रही थी, वहीं ओर्बन के करीबी नेता आलीशान महलों में रह रहे थे. 2025 तक आते-आते हंगरी घरेलू संपत्ति के मामले में यूरोपीय संघ में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया था.

यह भी पढ़ें: क्या किसी युद्ध से देश का खानपान बदल सकता है? ये देश है इस बात का सटीक उदाहरण

लेखक के बारे में
img
चंदन सिंह राजपूत
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hungary Election Results, Victor Orban, Donald Trump, Putin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com