विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2016

पेरू : बस के नदी में डूबने से कम से कम 23 लोगों की मौत

Also Read in
पेरू : बस के नदी में डूबने से कम से कम 23 लोगों की मौत
पेरू: दक्षिण पूर्वी पेरू में एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में एक बस के नदी में गिर जाने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लोग घायल हो गए। कस्को क्षेत्र के उरकोस कस्बे में पुलिस ने जानकारी दी है कि ‘बस लगभग पूरी तरह नदी में डूब गई। इसके कारण बचाव ब्रिगेड का काम मुश्किल हो गया।’ बस गुरूवार रात को प्यूटरे मालडोनाडो शहर से रवाना हुई थी। वह यात्रियों को कस्को शहर लेकर जा रही थी। इनमें से कुछ लोग रविवार को होने वाले पेरू के राष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान करने जा रहे थे। बस कम आबादी वाले एक ग्रामीण क्षेत्र में मापाचो नदी में गिर गई। घायलों को कस्को और एक निकटवर्ती कस्बे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पेरू में बस दुर्घटना, एंडीज पर्वतीय क्षेत्र, कस्को, Peru Bus Accident, Puerto Maldonado, Cusco
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com