इस्लामाबाद:
किस्तान में गुरुवार रात एक टर्मिनल पर हुए रॉकेट हमले में नाटो के कम से कम 30 तेल के टैंकरों में आग लग गई। पीटीवी नेटवर्क की ओर से यह जानकारी दी गई है। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के नजदीक खरोताबाद इलाके में एक निजी कंटेनर टर्मिनल पर अज्ञात हमलावरों ने रॉकेटों से हमला किया था। रॉकेट हमले के बाद गोलियां चलने की भी आवाज सुनी गई। स्थानीय मीडिया रपटों के मुताबिक हमले के समय टर्मिनल में नाटो के 35 से ज्यादा तेल टैंकर खड़े हुए थे। हमले में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। हमले की सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए वहां दमकल की छह गाड़ियां पहुंचीं। अब तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान में 26 नवंबर को हुए नाटो के हवाई हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। नाटो के इस हमले के विरोधस्वरूप यहां की सरकार ने पाकिस्तानी क्षेत्र से होकर जाने वाला आपूर्ति मार्ग बंद कर दिया है। इस वजह से हजारों नाटो आपूर्ति काफिले वहां फंसे हुए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, नाटो, हमला, 30 टैंकर, आग