विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2017

अभ्यास के दौरान पाकिस्तान वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

पाकिस्तान वायु सेना का एक लड़ाकू विमान दैनिक अभ्यास के दौरान देश के पंजाब प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Also Read in
अभ्यास के दौरान पाकिस्तान वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
पायलट के संतुलन खो देने के बाद चीन निर्मित यह लड़ाकू विमान सरगोधा जिले में दुर्घटना का शिकार हो गया (प्रतीकात्मक चित्र)
लाहौर: पाकिस्तान वायु सेना का एक लड़ाकू विमान दैनिक अभ्यास के दौरान देश के पंजाब प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस सप्ताह पीएएफ का यह दूसरा लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. पायलट के संतुलन खो देने के बाद चीन निर्मित यह लड़ाकू विमान लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले में दुर्घटना का शिकार हो गया. विमान से पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया.

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान ने अपने शस्त्रागार में चीन निर्मित वायु रक्षा प्रणाली को शामिल किया

पीएएफ के एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान वायु सेना बड़े दुख के साथ यह बता रही है कि पीएएफ एफ7-पीजी विमान अपने दैनिक अभ्यास के दौरान सरगोधा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट विमान से सुरक्षित निकल आया. हादसे में जमीन पर किसी भी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. 

यह भी पढ़ें: इस्राइली, पाकिस्तानी वायु सेनाएं अमेरिका में सैन्य अभ्‍यास में ले रही हैं हिस्‍सा...

वायु सेना मुख्यालय ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया है. पीएएफ का एक लड़ाकू विमान 10 अगस्त को लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर मियांवली के पास उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और पायलट की मौत हो गई थी. खबरों के अनुसार, 15 साल की सेवा में करीब 10 या 11 एफ7-पीजी/एफटी-7पीजी (विमान) दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. पीएएफ के बेड़े में, 50 से अधिक चीन निर्मित विमान हैं.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Air Force (PAF)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com