विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2017

उत्तर कोरिया का दावा- युद्ध तो होकर रहेगा, मगर कब ये तय नहीं

त्तर कोरिया का कहना है कि कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु युद्ध को लेकर 'कोई अगर-मगर वाली बात नहीं है' बल्कि अब यह देखना है कि युद्ध होगा तो कब होगा.

उत्तर कोरिया का दावा- युद्ध तो होकर रहेगा, मगर कब ये तय नहीं
फाइल फोटो
सोल: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास से उत्तर कोरिया बौखला गया है और उसने इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उत्तर कोरिया का कहना है कि कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु युद्ध को लेकर 'कोई अगर-मगर वाली बात नहीं है' बल्कि अब यह देखना है कि युद्ध होगा तो कब होगा. इन टिप्पणियों को विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता की ओर से किया गया बताया जा रहा है जिसमें उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि सीआईए निदेशक माइक पोंपियो समेत अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका युद्ध चाहता है जो कि उसके द्वारा लगातार की जा रही 'युद्ध टिप्पणियों' से जाहिर होता है.

यह भी पढ़ें - अमेरिका व दक्षिण कोरिया ने शुरू किया अभी तक का सबसे बड़ा वायुसेना अभ्यास, उत्तर कोरिया ने लगाया उकसाने का आरोप

पोंपियो ने शनिवार को कहा था कि अमेरिका खुफिया एजेंसियों का मानना है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को इसका जरा भी इल्म नहीं है कि उसकी स्थिति अपने ही घर में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितनी कमजोर है. उत्तर कोरिया के प्रवक्ता ने कहा है कि पोंपियो ने 'हमारे सर्वोच्च नेतृत्व की धृष्टतापूर्व आलोचना की है.' प्रवक्ता ने कहा, 'अमेरिका द्वारा बड़े स्तर पर किए जा रहे परमाणु युद्ध अभ्यास कोरियाई प्रायद्वीप को छोड़कर जाने जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं और ऐसी स्थितियों के बीच अमेरिकी शीर्ष नेताओं की ओर से की जा रही हिंसक युद्ध टिप्पणियों ने कोरियाई प्रायद्वीप पर युद्ध होना तय कर दिया है.'

यह भी पढ़ें - बैलिस्टिक मिसाइल को ले जाने वाले वाहन का टायर बनाने वाली फैक्ट्री का किम जोंग ने किया दौरा

उन्होंने कहा, 'हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन इससे भागना भी नहीं चाहते और अमेरिका हमारे धैर्य को गलत समझेगा और परमाणु युद्ध के लिए चिंगारी भड़काएगा तो हम अपनी परमाणु ताकत से अमेरिका को अच्छा सबक सिखाएंगे, जिस ताकत को हम लगातार मजबूत बना रहे हैं.' यह टिप्पणियां कोरियाई केंद्रीय समाचार एजेंसी के हवाले से बुधवार रात सामने आईं. इससे कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने संयुक्त हवाई अभ्यास के तहत दक्षिण कोरिया के ऊपर से बी-1बी सुपरसॉनिक बमवर्षक विमान उड़ाया था.

VIDEO: स्पीड न्यूज : उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख को गोलियों से भुना

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, North Korea - US Standoff, Nuclear War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com