विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2017

उत्तर कोरिया ने महीने में दूसरी बार बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जापान हुआ सतर्क

इस परीक्षण के मद्देनजर जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो अबे ने देश के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है. यह मिसाइल किस प्रकार है, इस बात की तत्काल कोई घोषणा नहीं हुई है.

उत्तर कोरिया ने महीने में दूसरी बार बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जापान हुआ सतर्क
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो)
तोक्यो: उत्तर कोरिया ने शुक्रवार रात एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जो जापान के निकट महासागर में गिरी. जापान के अधिकारियों ने यह बात कही. इसके मद्देनजर जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो अबे ने देश के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है.

ये भी पढ़ें...
उत्‍तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के शांति प्रस्ताव को सिरे से खारिज किया...

उन्होंने कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि उत्तर कोरिया ने एक बार फिर मिसाइल छोड़ा है. हम तत्काल सूचना का विश्लेषण करेंगे और जापान के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के जरूरी कदम उठाएंगे'. यह मिसाइल किस प्रकार है, इस बात की तत्काल कोई घोषणा नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें...
दक्षिण कोरिया की सेना का दावा : उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी

इसी बीच अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने भी इसकी पुष्टि की है. पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रक्षा विभाग परीक्षण का आकलन कर रहा है. 



गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने चार जुलाई को पहले अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था. 

(इनपुट एपी से)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, North Korea Nuclear Missile Tests, Japan, Pentagon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com