किम जॉन्ग उन (Kim Jong Un) की बहन ने बताया है कि उत्तर कोरिया ( North Korea) के नेता को हाल ही में फैले कोरोना संक्रमण (Covid outbreak) के दौरान "बहुत तेज बुखार" (high fever) आया है. लेकिन किम जॉन्ग उन की बहन ने लेकिन कहा है कि अगर दक्षिण कोरिया के अधिकारी प्रोपगेंडा लीफलेट्स को सपोर्ट करना जारी रखेंगे तो वो उन्हें "मिटा देंगी." उत्तर कोरिया का मानना है कि दक्षिण कोरिया से आने वाले पर्चों के कारण ही उत्तर कोरिया में कोविड फैला है.
ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस दावे को दोहराते हुए किम जॉन्ग उन की बहन किम यो जॉन्ग (Kim Yo Jong blamed) ने आरोप लगाया कि "दक्षिण कोरिया की कठपुतलियां" गुब्बारों के जरिए सीमा पार "गंदी वस्तुएं" भेजती हैं और इसके साथ पर्चे भी भेजे जाते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
किम यो जॉन्ग का अपने भाई की तबियत खराब होने के बारे में बताया उत्तर कोरिया के लिए बहुत विरला है क्योंकि यह देश अपने नेता के बारे में कभी कोई कमेंट नहीं करता. उत्तर कोरिया के नेता के बारे में यह जानकारी शायद यह दिखाने के लिए साझा की गई हो कि वो अपनी जनता के संघर्षों को साझा करते हैं.
किम यो जॉन्ग ने अपने एक भाषण में कहा कि उत्तर कोरिया के नेता की "तबियत बुखार की वजह से बहुत खराब है". उन्होंने कहा, " फिर भी मेरा भाई एक पल के लिए चैन से नहीं लेटा क्योंकि उसे अपने लोगों की चिंता है." उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि क्या उनके भाई उनमें से एक हैं, जिन्हें नॉर्थ कोरिया " बुखार के मामले" कहता है या उसकी बीमारी की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है.
बेहद वज़नी और सिगरेट पीने वाले किम जॉन्ग उन की तबियत के बारे में कई सालों से कयास लगाए जा रहे हैं. उनके परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है. पिछले महीने किम जॉन्ग 17 दिन तक अपने देश की मीडिया की नज़रों से भी गायब रहे. हालांकि कई बार गर्मियों के दिन में वो अपने समुद्र किनारे घर में जाते हैं और अपनी मेगायॉट पर छुट्टियां बिताते हैं. बुधवार को उन्होंने सत्ताधारी पार्टी की एक मीटिंग की थी जिसमें उन्होंने "क्वारेंटीन की बड़ी लड़ाई" पर "जीत" की घोषणा की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं