उत्तर कोरिया (North Korea) के नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) "जिंदा और ठीक" है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के शीर्ष सुरक्षा सलाहकार ने किम के स्वास्थ्य को लेकर आ रही अफवाहों के बीच यह दावा किया. किम जोंग उन के बड़े कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मून के राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले पर विशेष सलाहकार मून चुंग-इन ने सीएनएन को रविवार को दिए साक्षात्कार में कहा कि "किम जोंग उन जीवित हैं और ठीक भी हैं."
शीर्ष अधिकारी ने कहा कि किम 13 अप्रैल से वॉनसान में रह रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियां दर्ज नहीं की गई हैं. इससे पहले, पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान में कहा था, "हमारे पास पुष्टि करने के लिए फिलहाल कुछ नहीं है और उत्तर कोरयिया के अंदर अब तक किसी भी तरह का विशेष गतिविधि का पता नहीं चला है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वहीं, कुछ दिन पहले साउथ कोरिया के एक ऑनलाइन अखबार 'डेली एनके' की खबर में कहा गया था कि किम 12 अप्रैल को कार्डियोवस्कुलर सिस्टम (दिल संबंधी ऑपरेशन) प्रक्रिया से गुजरे थे. खबर में कहा गया है कि ज्यादा स्मोकिंग, मोटपे और काम की वजह से उनका यह ट्रीटमेंट किया गया है. इस प्रक्रिया के बाद ह्यांगसन काउंटी के आलीशन घर में उनका इलाज चल रहा है.
बता दें कि किम जोंग उन 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिन के समारोह में शामिल नहीं हुए थे. जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है. वह चार दिन पहले एक सरकारी बैठक के दौरान नजर आए थे. किम के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें सामने आ रही हैं यही नहीं कुछ अपुष्ट खबरों में उनकी मौत तक का दावा किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं