इजरायल और हमास के बीच बीते शनिवार से युद्ध चल रहा है. दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर लगातार रॉकेट दागे जा रहे हैं. अभी तक मिली सूचना के अनुसार इन हमलों में अभी तक 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 हजार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बीते कुछ दिनों की तुलना में इजरायल ने गाजा पट्टी पर अपने हमलों को और तेज किया है. इन हमलों के बीच इजरायल के ऊर्जा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा कि वो गाजा पट्टी को तब तक पानी और ईंधन की सप्लाई नहीं करेंगे जब तक हमास उनके बंधकों को छोड़ नहीं देता.
उन्होंने एक बयान में कहा कि गाजा को मानवीय सहायता? कोई बिजली का स्विच चालू नहीं किया जाएगा, कोई पानी का नल नहीं खोला जाएगा और जब तक इजरायली बंधकों की घर वापसी नहीं हो जाती, तब तक कोई ईंधन भी नहीं भेजा जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीते शनिवार को हमास के आतंकी इजरायल में घुसने के साथ-साथ अपने साथ 150 के लोगों को अपने साथ बंधक बनाकर ले गए थे. बंधक बनाए गए लोगों में इजारयली नागरिकों के साथ-साथ कई विदेशी नागिरक भी शामिल हैं. इसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर जवाबी कार्रवाई शुरू की थी. इस हमले में अभी तक 1200 से ज्यादा लोगों की मौत की बात कही जा रही है.
हाल ही में इज़रायल ने गाजा पर "पूर्ण घेराबंदी" की घोषणा की, जिसके बाद वहां पानी, ईंधन और बिजली की आपूर्ति को पूरी तरह से बंद कर दिया गया. गाजा पट्टी का एकमात्र बिजली संयंत्र ईंधन ख़त्म होने के बाद बुधवार को ही बंद हो गया था. तब से वह बंद ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं