विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2015

न्यूजीलैंड : कई हफ्ते पति के शव के साथ रही भारतीय मूल की महिला

Also Read in
न्यूजीलैंड : कई हफ्ते पति के शव के साथ रही भारतीय मूल की महिला
मेलबर्न: एक अजीबोगरीब मामले में न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की एक महिला के कई हफ्ते तक अपने पति के शव के साथ रहने की बात कही जा रही है। महिला के पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को बुलाया जिसके बाद मामले का पता चला।

मीडिया में आज आई एक खबर के अनुसार पुलिस ने गत रविवार को न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड के तिटाही बे में स्थित दंपति के घर में एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद किया। पुलिस ने मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि मृतक का नाम देवीप्रसाद मजूमदार था।

न्यूजीलैंड हेराल्ड ने अपनी खबर में बताया कि न्यूजीलैंड पुलिस ने घर की स्थिति को ‘अजीबोगरीब’ बताया। वह मामले की जांच कर रही है। मृतक की उम्र 50-60 के बीच थी और समझा जाता है कि वह भारत का रहने वाला था। एक पड़ोसी ने महिला को पति का शव छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की। माना जा रहा है कि महिला कई हफ्ते से पति के शव के साथ रह रही थी।

पुलिस मौत के बाद किए जाने वाले तंत्र मंत्र संबंधी पहलू की जांच कर रही है। पड़ोसियों के अनुसार दंपति का परिवार भारत में रहता है और वे दोनों करीब एक साल से वहां रह रहे थे।

महिला ने पड़ोसियों से कहा था कि दुर्गंध बिल्ली के मल की है और उसने दुर्गंध को रोकने के लिए फ्लैट के बाहर में डेटॉल का छिड़काव किया था। शव बरामद करने के बाद पुलिस महिला को अपने साथ ले गई लेकिन उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुरूआती पैथालॉजी टेस्ट से पूरी जानकारी नहीं मिली है और वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि मौत का कारण हत्या है। पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने मृतक को तीन-चार हफ्ते पहले देखा था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
न्यूजीलेंड, भारतीय मूल की महिला, शव के साथ रही, नॉर्थ आइलैंड, तिटाही बे, Newzealand, Indian Origin Couple, Dead Body
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com