- नासा ने आर्टेमिस II मिशन कैनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया है, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं
- यह मिशन आर्टेमिस कार्यक्रम का पहला मानव-सहित ऑपरेशन है जो चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगा
- आर्टेमिस II के तहत अंतरिक्ष यात्री लगभग दस दिनों तक चंद्रमा के आसपास घूमकर पृथ्वी पर वापस लौटेंगे
नासा ने 'आर्टेमिस II मिशन' कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च कर दिया है. अमेरिकी समय के अनुसार, शाम 6 बजकर 24 मिनट (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 3:54 बजे) से शुरू हुआ. इस मून मिशन में चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की परिक्रमा के लिए भेजा गया है. आर्टेमिस II भविष्य में चंद्रमा पर उतरने के साथ-साथ मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने जैसे अगले बड़े कदम का रास्ता साफ करेगा. इस मिशन में नासा के चार अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे. यह नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम का पहला मानव-सहित ऑपरेशन है.
Liftoff.
— NASA (@NASA) April 1, 2026
The Artemis II mission launched from @NASAKennedy at 6:35pm ET (2235 UTC), propelling four astronauts on a journey around the Moon.
Artemis II will pave the way for future Moon landings, as well as the next giant leap — astronauts on Mars. pic.twitter.com/ENQA4RTqAc
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चंद्रमा के चारों ओर घूमकर 10 दिन बाद लौटेगा यान
आर्टेमिस 2 मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जिनमें नासा से रीड वाइजमैन (अभियान प्रमुख), विक्टर ग्लोवर (अभियान चालक), क्रिस्टीना कोच (अभियान विशेषज्ञ) और कनाडा की अंतरिक्ष संस्था से जेरेमी हैंसन (अभियान विशेषज्ञ) हैं. प्रक्षेपण के बाद ये सभी रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में जाएंगे और ‘इंटीग्रिटी' नामक ओरियन अंतरिक्ष यान में सवार होकर चंद्रमा के चारों ओर घूमकर लगभग 10 दिनों की यात्रा के बाद वापस लौटेंगे. यह अभियान प्रक्षेपण यान और ओरियन अंतरिक्ष यान का पहला मानव-सहित परीक्षण है, जिसमें उन तकनीकों की जांच की जाएगी जो लंबे समय तक चंद्र अन्वेषण और मानव को मंगल ग्रह तक भेजने के लिए आवश्यक हैं.
आर्टेमिस II मिशन क्यों है खास?
- इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड भी बना सकते हैं.
- इससे पहले यह रिकॉर्ड अपोलो 13 मिशन के नाम था.
- आर्टेमिस II मिशन में कई अहम सिस्टम का परीक्षण किया जाएगा, जिसमें इमरजेंसी प्रक्रियाएं, रेडिएशन से सुरक्षा और लेजर आधारित एडवांस कम्युनिकेशन तकनीक शामिल हैं.
- यह मिशन भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें चंद्रमा पर मानव मिशन और आगे चलकर मंगल ग्रह तक जाने की तैयारी शामिल है.
- आर्टेमिस कार्यक्रम नासा की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर स्थायी मानव उपस्थिति बनाना और भविष्य में मंगल ग्रह तक मानव मिशन को संभव बनाना है.
ये भी पढ़ें :- 54 साल के बाद दुनिया को फिर से क्यों याद आए चंदा मामा, भारत से है खास कनेक्शन
50 साल NASA का मून मिशन
नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर अमित क्षत्रिय ने बताया कि 53 साल पहले इंसान चांद से लौट आया था और फिर वापस नहीं गया. अब हम फिर से वहां जा रहे हैं. यानि 50 साल बाद नासा ने फिर मून मिशन शुरू किया है. आर्टेमिस 2 रॉकेट कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से लॉन्च हुआ. यह मिशन 10 दिनों का है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री चांद के बहुत करीब जाएंगे, लेकिन वहां उतरेंगे नहीं. पिछले महीने तकनीकी कारणों से मिशन में देरी हुई थी, लेकिन अब इसे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें :- Artimis 2 के ऐतिहासिक मिशन को लेकर शुभांशु शुक्ला का फैन बॉय मोमेंट - Exclusive
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं