विज्ञापन

मक्का का सबसे खूबसूरत VIDEO, झूम कर हुई बारिश और मस्जिद अल-हरम में काबा के चारों ओर तवाफ करते रहे हाजी

सऊदी अरब के मक्का में मौजूद मस्जिद अल-हरम इस्लाम की सबसे पवित्र मस्जिद मानी जाती है. यहां गुरुवार को कुदरत का जो नजारा देखने को मिला वह शानदार था, बिजली कड़क रही थी, तेज बारिश हो रही थी और उन सबके बीच हाजी काबा के चारों ओर तवाफ करते रहे.

मक्का का सबसे खूबसूरत VIDEO, झूम कर हुई बारिश और मस्जिद अल-हरम में काबा के चारों ओर तवाफ करते रहे हाजी
Mecca Rain: मक्का में झूमकर हुई बारिश, बिजली चमकी लेकिन इबादत जारी रही (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Viral Video: दुनिया में इस्लाम की सबसे पवित्र जगह पर कुदरत का खूबसूरत नजारा देखने को मिला और जब इसका वीडियो सामने आया तो उसने बस दिल को जीत लिया. सऊदी अरब के मक्का की मस्जिद अल-हरम में जोरदार बारिश के बीच भी जायरीन काबा के चारों ओर तवाफ करते रहे थे, जिससे इस्लाम की इस सबसे पवित्र जगह पर बेहद भावुक नजारे देखने को मिले. झूम कर होती बारिश और इबादत में झुके हाजियों के सिर, देखने में ऐसा लग रहा था कि किसी कलाकर ने अपने कलाकारी किसी कैनवास पर उतार दी है.

इस वीडियो को मक्का क्षेत्र के अमीरात के ऑफिशियल अकाउंट ने भी शेयर किया है और कैप्शन लिखा है कि आज गुरुवार को अल मस्जिद अल हराम में बारिश हुई. इस वीडियो के लिए अब्दुलरहमान अल-मुतैरी को क्रेडिट दिया गया है. 

एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार मक्का इलाके में बारिश, तेज हवाओं, तूफान और ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. मक्का के कई हिस्सों में, जिसमें अश-शराई इलाका भी शामिल है, भारी बारिश और तूफ़ान की खबरें मिली हैं.

अल मस्जिद अल हराम के बारे में जानिए

यह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अहम मस्जिद है. सऊदी अरब के मक्का में मौजूद मस्जिद अल-हरम इस्लाम की सबसे पवित्र मस्जिद मानी जाती है. दुनियाभर के मुसलमानों के लिए यह इबादत का प्रमुख केंद्र है. इसके ठीक बीच में काबा स्थित है, जिसकी दिशा में मुंह करके मुसलमान दिन में पांच बार नमाज अदा करते हैं.

मस्जिद परिसर में काबा के चारों ओर संगमरमर से बने विशाल आंगन और कई मंजिलों वाले नमाज हॉल हैं. यहां बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान लाखों लोग एक साथ इबादत कर सकते हैं. इस मस्जिद में एक समय में करीब 40 लाख नमाजियों के आने की क्षमता बताई जाती है. हज और उमराह के लिए मक्का पहुंचने वाले जायरीन भी यहां इकट्ठा होते हैं और काबा के चारों ओर सात चक्कर लगाकर 'तवाफ' की धार्मिक रस्म पूरी करते हैं.

अगर आपको दुनिया की 5 सबसे बड़ी मस्जिदों के बारे में विस्तार से पढ़ना है तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: दुनिया की 5 सबसे बड़ी मस्जिदें- दो सऊदी में तो दो पाकिस्तान में, जानिए भारत में कौन सबसे बड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mecca, Viral Video, Kaaba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com