वाशिंगटन:
अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन ने इस बात पर संतोष जताया है कि दिवंगत उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग इल नरक के कोने में आराम फरमा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने किम के परिवार के शासन को खत्म करने के लिय प्रयास किए जाने का आह्वान किया। रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर और 2008 में राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी का नामांकन पा चुके मैक्केन ने सोमवार को कहा कि किम ने अपने लोगों को घोर गरीबी और दुनिया के सर्वाधिक बर्बर शासन में से एक के अधीन रहने के लिए विवश किया। मैक्केन ने कहा, किम जोंग इल के नहीं रहने से अब विश्व एक अच्छा स्थान हो गया है। उन्होंने कहा, मैं केवल संतोष जता सकता हूं कि डीअर लीडर गद्दाफी, बिन लादेन, हिटलर और स्टालिन के साथ नरक के कोने में आराम फरमा रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
किम जोंग इल, उत्तर कोरियाई नेता, मैक्केन, अमेरिकी सीनेटर