विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2021

ब्रिटेन के अधिकतर हिस्सों में अगले सोमवार से लॉकडाउन की पाबंदियां हटाई जाएंगी

वेल्स ने पहले ही इनडोर कार्यक्रम के लिए अनिवार्य रूप से फेस मास्क लगाने की योजना की घोषणा की थी और उत्तरी आयरलैंड अगले महीने ही इस मामले पर अपनी स्थिति की समीक्षा करने वाला है.

ब्रिटेन के अधिकतर हिस्सों में अगले सोमवार से लॉकडाउन की पाबंदियां हटाई जाएंगी
इंग्लैंड में अब फेस मास्क को अनिवार्य नहीं किया जाएगा. (फाइल फोटो)
लंदन:

ब्रिटेन के अधिकतर हिस्सों में अगले सोमवार से लॉकडाउन की पाबंदियां हटा ली जाएंगी और देश के विकसित क्षेत्रों में मास्क लगाने के लिए अलग तरीका अपनाया जाएगा. इंग्लैंड में अब फेस मास्क को अनिवार्य नहीं किया जाएगा. स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन ने मंगलवार को स्कॉटिश संसद को बताया कि जब यह क्षेत्र लॉकडाउन प्रतिबंधों के तथाकथित "शून्य स्तर" पर चला जाएगा, तो "निरंतर सावधानी" के लिए फेस मास्क "अनिवार्य" रहेगा. वेल्स ने पहले ही इनडोर कार्यक्रम के लिए अनिवार्य रूप से फेस मास्क लगाने की योजना की घोषणा की थी और उत्तरी आयरलैंड अगले महीने ही इस मामले पर अपनी स्थिति की समीक्षा करने वाला है.

ब्रिटेन में 19 जुलाई के बाद भी बंद स्थानों पर मास्क लगाने की सलाह दी जाएगी : मंत्री

सोमवार को, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुष्टि की कि इंग्लैंड अगले सोमवार से अपने लॉकडाउन रोडमैप के अंतिम चरण में चला जाएगा, लेकिन लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया क्योंकि महामारी खत्म नहीं हुई है. जॉनसन ने कहा, “हम कानूनी प्रतिबंधों को हटाने की अपनी योजना पर टिके रहेंगे, लेकिन हम उम्मीद करते हैं और अनुशंसा करते हैं कि लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों में पर फेस मास्क पहनें, जहां आप उन लोगों के संपर्क में आते हैं, जिनसे आप सामान्य रूप से नहीं मिलते हैं, जैसे कि सार्वजनिक परिवहन.”

जर्मनी ने भारत, ब्रिटेन समेत कई देशों पर से यात्रा प्रतिबंध हटाया, डेल्टा वैरिएंट को लेकर थी रोक

उन्होंने कहा, “हम महज सोमवार 19 जुलाई से तुरंत सामान्य जीवन में वापस नहीं आ सकते जैसा कोविड से पहले था.” ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले सोमवार तक, देश में दो-तिहाई वयस्कों को टीके की दूसरी खुराक मिल जाएगी और प्रत्येक वयस्क को पहली खुराक दी जाएगी. जॉनसन ने कहा, “हमारे यहां मामले काफी बढ़ रहे हैं– प्रति दिन 30,000 से अधिक मामले आ रहे हैं. और हम देख सकते हैं कि पूरे यूरोप में क्या हो रहा है क्योंकि वायरस का डेल्टा स्वरूप हमारे बीच फैल रहा है.” ब्रिटेन में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 34,471 नए मामले आए.

VIDEO: अफवाह बनाम हकीकत: तीसरी लहर के बीच मास्क फ्री होगा ब्रिटेन!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid Lockdown, Lockdown In UK, Corona Virus Cases In Uk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com