इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष (Israel Palestine War) के बीच इजरायल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दन ने संयुक्त राष्ट्र में हमास को "आधुनिक नाज़ी" करार दिया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि आतंकी गुट हमास इजरायल संग चल रहे संघर्ष का समाधान चाह ही नहीं रहा है. उसकी रुचि यहूदियों के विनाश में है. गिलाद एर्दन ने यह बात सोमवार को इज़रायल-हमास युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा, "भयावह अमानवीय हिंसा से लेकर समान नरसंहार विचारधाराओं तक, हमास आधुनिक नाज़ी हैं. वह संघर्ष का समाधान नहीं ढूंढ रहा है." UN में इजरायल के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि हमास की बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है. हमास को सिर्फ यहूदी लोगों के विनाश में दिलचस्पी है. उन्होंने कहा कि वह अपने सहयोगियों को यह याद दिलाना चाहते हैं कि वह गाजा के शासक हैं, आप नहीं."
ये भी पढ़ें-गाजा में सीज़फ़ायर नहीं होगा: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
'16 सालों से फिलिस्तीनियों पर हो रहे अत्याचार'
गिलाद एर्दन ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया नाजीवाद के उदय की तरह ही बिल्कुल खामोश है. उन्होंने कहा कि हमास पिछले 16 सालों से फिलिस्तीनियों पर अत्याचार कर रहा है. 2007 में जब हमास गाजा की सत्ता पर काबिज हुआ तो उसने सैकड़ों फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी थी. उन्होंने कहा कि हमास नाजी पिछले 16 सालों से गाजा पर शासन कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने फिलिस्तीनियों के साथ दुर्व्यवहार किया और जिसने भी उनका विरोध किया, उनकी हत्या कर दी गई. 2007 में जब हमास ने गाजा में सत्ता संभाली, तो उन्होंने अपने हाथों से सैकड़ों फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी, उनको छतों से फेंक दिया गया. हमास ने फिलिस्तीनियों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया, अस्पतालों के नीचे आतंकी अड्डे बनाए और स्कूलों के बगल में मिसाइल लॉन्चर बनाए. उन्होंने UN में कहा कि आप हमसे क्या करने की उम्मीद करते हैं? वे लोग अपने लिए मेडिकल आपूर्ति, खाना और ईंधन जमा करते हैं जबकि ये संसाधन उनके लगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'गाजा के लोगों को युद्ध क्षेत्र से नहीं निकलने दे रहा हमास'
गिलाद एर्दन ने आरोप लगाया कि हमास के आतंकी शिफ़ा अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों के अंदर और नीचे काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमास गाजा के लोगों को युद्ध क्षेत्र से निकलकर सुरक्षित दक्षिण क्षेत्र में नहीं जाने दे रहा है. इजरायल ने मानवीय मदद के लिए दर्जनों दैनिक ट्रकों को मंजूरी दी है, लेकिन इजरायल हमास को किसी भी तरह की मदद देने से इनकार करता है. इजरायल के स्थायी प्रतिनिधि ने UN में कहा कि हमास के नेता दोहा और इस्तांबुल में मजे से रहते हैं, वे गाजा पट्टी में नहीं रहते हैं. हमास आतंकियों ने अस्पतालों के नीचे और भीतर अपने कमांड सेंटर बना रखे हैं.
'यहूदी बच्चों को जिंदा जलाए जाने के बाद भी UN चुप'
गिलाद एर्दन ने कहा कि यूएनएससी के कुछ सदस्यों ने पिछले 80 सालों में कुछ भी नहीं सीखा है. उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम तब तक येलो स्टार्स पहनेंगे , जब तक कि यूएनएससी हमास के अत्याचारों की निंदा नहीं करती और इजरायली बंधकों की तत्काल रिहाई की मांग नहीं करती. उन्होंने कहा कि निर्दोष यहूदी बच्चों को जिंदा जलाए जाने के बाद भी UN अभी तक चुप है. कुछ सदस्य देशों ने पिछले 80 सालों में भी कुछ नहीं सीखा. उन्होंने UN से कहा कि आप में से कुछ लोग भूल गए हैं कि इस निकाय की स्थापना क्यों की गई थी. इसलिए मैं याद दिलाना चाहता हूं कि हर बार जब आप मुझे देखेंगे, तो आपको याद आएगा कि बुराई के सामने चुप रहने का क्या मतलब होता है.
ये भी पढ़ें-गाजा पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत की अनुपस्थिति का "कड़ा विरोध" : सोनिया गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं