इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष किस मुकाम पर पहुंच चुका है. इसका अंदाजा इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की उस धमकी से हो जाएगा, जो उन्होंने एक वीडियो मैसेज में दी. दरअसल, इजरायल ने लेबनान का हाल गाजा जैसे करने की धमकी दी है. इजरायली पीएम ने बेंजामिन नेतन्याहू ने सख्त लहजे में कहा कि हिज्बुल्लाह को बाहर निकालो वरना लेबनान का हाल भी गाजा जैसा हो जाएगा. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को लेबनान को कड़ी चेतावनी देते हुए दावा किया कि अगर वह अपनी सीमाओं के भीतर हिज्बुल्लाह को काम करने की अनुमति देता है तो देश का हाल भी गाजा जैसा हो सकता है.
वीडियो जारी कर दी धमकी
इजरायली पीएम का ये यह बयान तब आया जब इजरायली सेना ने लेबनान के दक्षिणी तट पर हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपना आक्रमण तेज कर दिया. जहां अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया और लोगों को उन जगहों को खाली करने को कहा. लेबनान के लोगों से नेतन्याहू ने उनसे अपने देश को हिज्बुल्लाह के चंगुल से मुक्त करने को कहा, जिससे आगे होने वाली किसी भी तबाही से बचा जा सके. इजरायली पीएम ने कहा, "आपके पास लेबनान को बचाने का अवसर है, इससे पहले कि यह एक लंबे युद्ध की खाई में गिर जाए, जो गाजा में देखी गई तरह की तबाही और पीड़ा का कारण बनेगा." चेतावनी साफ थी कि जब तक हिज्बुल्लाह से निपटा नहीं जाता, लेबनान के हालात भी गाजा जैसे हो सकते हैं, जिसने चल रहे संघर्ष के कारण भयानक तबाही देखी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिज्बुल्लाह का जवाबी हमला
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष तब और चरम पर पहुंच गया जब समूह ने इज़रायली बंदरगाह शहर हाइफ़ा पर रॉकेट दागने की ज़िम्मेदारी ली. यह हमला तब हुआ जब इज़रायली सेना ने बताया कि 85 प्रोजेक्टाइल लेबनान से इज़रायल की सीमा पार कर गए हैं. एक तरफ हिज्बुल्लाह, हार मानने को राजी नहीं दिख रहा है. उसने भी साफ लहजे में धमकी दी है कि अगर इज़रायली हमले लेबनान के आबादी वाले इलाकों पर जारी रहे तो वह इज़रायली शहरों और कस्बों पर भी गोलीबारी जारी रखेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं