- इजरायली सेना ने हमास के नकबा यूनिट के कई आतंकवादियों को मार गिराया
- आईडीएफ रिजर्व ने रात भर में 19 हमास आतंकवादियों पर किया हमला
- इजरायल-हमास युद्ध में 11,000 से अधिक फिलीस्तीनियों की मौत
Israel-Hamas War: इजरायली सेना ने इंटेलिजेंस डिवीजन के इनपुट के आधार पर गाजा में हमास के नकबा यूनिट के कई आतंकवादियों को मार गिराया, जिन्होंने 7 अक्टूबर को इजरायल पर किए गए हमले में शामिल था. इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने यह जानकारी दी है. आईडीएफ ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में नकबा यूनिट के कमांडर अहमद मूसा और पश्चिमी जबालिया में मौजूद एक आतंकी पलटन के कमांडर उमर अलहांडी शामिल थे.
आईडीएफ रिजर्व ने रात भर में 19 हमास आतंकवादियों पर किया हमला
वहीं, 252वीं डिवीजन के आईडीएफ रिजर्व ने रात भर में 19 हमास आतंकवादियों पर हमला किया, जो उसकी सेना पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे. इसके अलावा, 401वीं बख्तरबंद ब्रिगेड कॉम्बैट टोही यूनिट के लड़ाकों ने एक ऐसे कंटेनर का पता लगाया, जिसमें समुद्र तट पर लगभग 20 रॉकेट लांचर थे और उसे नष्ट कर दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नागरिकों के बीच हथियार और रॉकेट छिपा रहे हमास के आतंकी
हमास द्वारा नागरिकों के बीच हथियार और रॉकेट छिपाने का काम किया जा रहा है. इजरायली सेना को शेख एजालिन के पड़ोस में पैराट्रूपर्स द्वारा किए गए ब्रिगेड-स्तरीय हमले के दौरान आवासीय भवनों के पास एक रॉकेट लांचर मिला. इस दौरान पाए गए सभी हथियार आईडीएफ बलों द्वारा नष्ट कर दिए गए या जब्त कर लिए गए.
इजरायल-हमास युद्ध में 11,000 से अधिक फिलीस्तीनियों की मौत
इजरायल-हमास युद्ध में हमास शासित गाजा में 11,000 से अधिक फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि हमास के सात अक्टूबर को इजरायल पर अचानक हमले के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद से 11,078 लोग मारे गए हैं.
इजरायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं जिसमें मुख्य रूप से लोग हमास के शुरुआती हमले में मारे गए थे जबकि जमीनी हमले की शुरुआत के बाद से गाजा में इजरायल के 41 सैनिक मारे गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं