Israel Lebanon War: इजरायल लगातार हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले कर रहा है. इसी के साथ इजरायल ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह (Israel Hezbollah War) की एक सुरंग को उन्होंने नष्ट कर दिया है, जिसका उद्देश्य इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 जैसा हमला करना था.
इजरायली सेना द्वारा जारी किए गए वीडियो में सुरंग के अंदर कोम्बैट बैग्स और हथियार आदि रखे हुए नजर आ रहे हैं और इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुरंग के जरिए हमला किए जाने की ही तैयारी थी. इजरायल ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि उसने इस सुरंग को नष्ट कर दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दक्षिणी लेबनान में यह लगभग 250 मीटर लंबी सुरंग थी. इस सुरंग का आतंकी बुनियादी ढांचे के तौर पर इस्तेमाल करते थे. सुरंग के अंदर एक लिविंग रूम भी बनाया गया था, जहां बैठने की जगह थी. साथ ही इसमें रोशनी का इंतजाम भी था. वीडियो को आईडीएफ ने शेयर किया है.
इजरायल ने इस सुरंग पर कहा, "इसे उत्तरी इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 दैसे हमले को करने के लिए बनाया गया था लेकिन अब कोई भी इस तरह की गलती न करें. जो लोग इजरायल के लोगों को नुकसान पहुंचाएंगे उन्हें भारी कीमत देनी होगी." यह ऑपरेशन हिजबुल्लाह के खतरों को बेसर करने और अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए इजरायली सेना ने उठाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं