ईरान ने हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए बीते दिनों में इजरायल पर करीब 180 मिसाइलें दागीं. इससे एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और मिडिल ईस्ट भीषण युद्ध के मुहाने पर है. इजराइल किसी भी समय ईरान पर पलटवार कर सकता है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि ईरान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.
इजराइल पर भीषण हमले बाद ईरान भी खौफ के साये में है. इजराइल किसी भी वक्त ईरान पर हमला बोल सकता है. इधर, ईरान से संभावित हमले के खतरे को देखते हुए सोमवार सुबह तक के लिए सभी उड़ानों को रद कर दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, "सोमवार रात 9 बजे से ईरान के सभी हवाईअड्डों से उड़ानें स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे तक रद्द रहेंगी. परिचालन प्रतिबंधों के कारण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं." बता दें कि ईरान ने बीते मंगलवार को भी उड़ानों पर प्रतिबंध लागू कर दिया था, जब उसने इजराइल पर मिसाइलें दागीं थी.
'जवाबी कार्रवाई करेगा इजराइल'
इजरायल ने साफ कर दिया है कि हमला कर ईरान ने बड़ी गलती कर दी है और ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और वह ईरान पर जवाबी कार्रवाई जरूर करेगा. इजरायल ने कहा है कि इसके लिए समय, स्थान वह खुद तय करेगा. यहां यह बताना जरूरी है कि इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के हमले में किसी भी इजरायली नागरिक की मौत नहीं हुई है. कुछ इमारतों को नुकसान जरूर हुआ है. उसने पूरी तरह से ईरान के हमले को नाकाम कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-
चेन्नई में भारतीय वायु सेना का एयर शो देखने आए तीन लोगों की मौत, मरीना बीच पर उमड़ी थी लाखों की भीड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं