विज्ञापन

'हमले हुए तो अमेरिकी‑इजरायली ऊर्जा और आर्थिक ठिकाने निशाने पर होंगे', अमेरिकी धमकियों पर ईरान की खुली चेतावनी

ईरान‑अमेरिका‑इजरायल तनाव चरम पर है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद कर अमेरिकी संपत्तियों पर हमले की चेतावनी दी है. ईरान का कहना है कि वो लंबे वक्त तक होर्मुज को बंद करने के मूड में है. A‑10 विमान गिराने का दावा भी हुआ है.

'हमले हुए तो अमेरिकी‑इजरायली ऊर्जा और आर्थिक ठिकाने निशाने पर होंगे', अमेरिकी धमकियों पर ईरान की खुली चेतावनी
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से और भीषण युद्ध की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से ईरान के पुलों, पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे को तबाह करने की धमकियों के जवाब में तेहरान ने खुली चेतावनी दे दी है. ईरान का कहना है कि अगर उसके खिलाफ ऐसे कदम उठाए गए तो वह अमेरिका और इज़रायल से जुड़े ऊर्जा, ईंधन और आर्थिक ठिकानों पर सीधे हमले करेगा. इसी बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक अमेरिकी A‑10 लड़ाकू विमान को मार गिराया है, जिससे तनाव और गहरा गया है.

तनाव की सबसे बड़ी मार वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रही है. ईरान के नियंत्रण वाला होर्मुज स्ट्रेट लंबे समय से बंद है, यहीं से दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई होती है. ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को कई सालों तक बंद रख सकता है. नतीजा यह है कि तेल की कीमतें आसमान पर हैं और पूरी दुनिया की नजरें मिडिल ईस्ट की हर एक सैन्य और कूटनीतिक हलचल पर टिकी हुई हैं.

इस लाइव ब्लॉग में ईरान‑अमेरिका‑इजरायल टकराव से जुड़े हर बड़े अपडेट, सैन्य घटनाक्रम, वैश्विक प्रतिक्रियाओं और तेल बाजार की हलचल मिलेगी. पेज को रिफ्रेश करते रहें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel War, Iran Israel USA War, Strait Of Hormuz, IRGC, Iran Vs USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com