विज्ञापन

US ने ब्लैकलिस्ट किया, फिर भी ट्रैकर चालू कर 20 लाख बैरल तेल ले जा रहे टैंकर ने होर्मुज किया पार- ईरान

अमेरिकी केंद्रीय कमान का कहना है कि ईरानी पोर्ट की नाकाबंदी पूरी तरह से लागू कर दी गई है. नाकाबंदी लागू होने के 36 घंटे से भी कम समय में, अमेरिकी सेना ने समुद्र के रास्ते ईरान में आने-जाने वाले आर्थिक व्यापार को पूरी तरह से रोक दिया है.

US ने ब्लैकलिस्ट किया, फिर भी ट्रैकर चालू कर 20 लाख बैरल तेल ले जा रहे टैंकर ने होर्मुज किया पार- ईरान
अमेरिकी प्रतिबंध के बाद भी तेल टैंकर ने होर्मुज किया पार.
  • ईरान ने दावा किया कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एक बड़ा तेल टैंकर होर्मुज पार कर ईरानी तट पहुंच गया है
  • तेल टैंकर ने अपनी पूरी यात्रा के दौरान ट्रैकिंग सिस्टम चालू रखा और अमेरिकी नाकाबंदी को चुनौती दी है
  • अमेरिका का दावा है कि ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले सभी जहाजों की नाकाबंदी पूरी तरह लागू कर दी है
नई दिल्ली:

अमेरिका द्वारा ब्लैकलिस्ट किया गया तेल टैंकर ट्रैकर चालू रहते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गया है, ये दावा ईरान ने किया है. मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एक बड़ा कच्चे तेल वाहक पोत (VLCC) ने अमेरिकी नाकाबंदी के बीच होर्मुज को पार कर ईरानी तट तक पहुंच गया है. 

होर्मुज पार कर ईरान तट पर पहुंचा तेल टैंकर

पोस्ट में आगे कहा गया है कि 20 लाख बैरल तक कच्चा तेल ले जाने की क्षमता रखने वाले इस ईरानी सुपरटैंकर ने पूरी यात्रा के दौरान अपना ट्रैकिंग सिस्टम चालू रखा था, जिससे उसने अमेरिकी प्रतिबंधों और धमकियों को प्रभावी ढंग से चुनौती दी. बिना किसी बाधा के वह अपने गंतव्य तक पहुंच गया. अमेरिका ने कहा है कि उसने ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले सभी जहाजों की नाकाबंदी शुरू कर दी है. वह ईरान को टोल चुकाने वाले हर जहाज को रोक देगा. इस बीच जहाज के होर्मुज पार करने की खबर सामने आई है.

US ने कही थी ईरानी पोर्ट की नाकाबंदी की बात

अमेरिकी केंद्रीय कमान का कहना है कि ईरानी पोर्ट की नाकाबंदी पूरी तरह से लागू कर दी गई है. ईरान की अर्थव्यवस्था का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा समुद्री अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर निर्भर है. नाकाबंदी लागू होने के 36 घंटे से भी कम समय में, अमेरिकी सेना ने समुद्र के रास्ते ईरान में आने-जाने वाले आर्थिक व्यापार को पूरी तरह से रोक दिया है.

जबकि अमेरिका ने कहा है कि वह किसी भी जहाज को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से ईरान के तट की ओर बढ़ने या उसके बंदरगाहों पर लंगर डालने की अनुमति नहीं देगा.

ये भी पढ़ें- ट्रंप ईरान में उलझे और उधर नॉर्थ कोरिया बनाए जा रहा परमाणु बम, 'तबाही वाली फैक्ट्री में जोरों पर चल रहा काम

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran War News, Hormuz Blockade, Iran Israel War, Crude Oil Tankers, US Iran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com