विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2011

भारत को यूरेनियम आपूर्ति का समर्थन, पाक को नहीं

स्मिथ ने भारत को यूरेनियम आपूर्ति के सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के फैसले का समर्थन किया है, जबकि पाक से इस आशय के समझौते को सीधे तौर पर नकार दिया।
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री स्टीफेन स्मिथ ने भारत को यूरेनियम आपूर्ति के सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के फैसले का समर्थन किया है, जबकि इसी आधार पर पाकिस्तान से इस आशय के समझौते को सीधे तौर पर नकार दिया। समुद्री सुरक्षा पर भारत के साथ वार्ता के लिए नई दिल्ली रवाना होने से पहले स्मिथ ने कहा, "भारत ने खुद को अंतरराष्ट्रीय परमाणु नियामकों, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की शर्तों के तहत लाया है। लेकिन ऐसा पाकिस्तान के साथ नहीं है।" उन्होंने कहा, "भारत की ओर से परमाणु प्रसार के संकेत कभी नहीं मिले हैं। लेकिन पाकिस्तान की ओर से परमाणु प्रसार की गम्भीर चिंताएं हैं।" भारत को यूरेनियम आपूर्ति पर प्रतिबंध के पुराने फैसले को बदलने के लेबर पार्टी के फैसले के बाद यह ऑस्ट्रेलिया के किसी मंत्री का पहला दौरा है। स्मिथ का यह बयान पाकिस्तान द्वारा यह कहे जाने के संदर्भ में आया है कि ऑस्ट्रेलिया को उसे भी यूरेनियम की आपूर्ति करनी चाहिए, क्योंकि भारत ने भी परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया है। स्मिथ ने भरोसा जताया कि लेबर पार्टी के इस फैसले से पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया के सम्बंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, खासकर अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग में। स्मिथ नई दिल्ली में अपने भारतीय समकक्ष एके एंटनी से मुलाकात कर रक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वह विभिन्न दलों के वरिष्ठ राजनेताओं से भी मिलेंगे। वहीं, मुम्बई में वह पश्चिमी नौ सेना कमान का दौरा करेंगे और ऑस्ट्रलिया तथा भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी पर एशिया सोशाइटी इंडिया सेंटर को सम्बोधित करेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, यूरेनियम, आपूर्ति, समर्थन, पाक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com